
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 10, 2023 2:01 PM IST
Urine related symptoms that indicate kidney failure : किडनी हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करने में मददगार साबित हो सकता है। लेकिन अगर इसमें किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो किडनी में अपशिष्ट पदार्थों फिल्टर करने में परेशानी हो जाती है। किडनी फेलियर की स्थिति तब बनती है, जब ब्लड में किडनी का फ्लो रुक जाता है, जिसकी वजह से आपकी किडनी अपनी फ़िल्टरिंग क्षमता खो देती है, जिसकी वजह से शरीर में खतरनाक लेवल का अपशिष्ट पदार्थ जमा होने लगता है। किडनी फेलियर होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इन बदलावों में यूरिन की परेशानियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं किडनी फेलियर की स्थिति में यूरिन के क्या लक्षण हैं?
किडनी फेलियर की स्थिति में आपको पेशाब करने की इच्छा होती है, लेकिन इसके उत्पादन में कमी देखी जा सकती है। इस स्थिति में आपको बार-बार रुक-रुक कर मूत्र करने की इच्छा होती है, लेकिन यूरिन करने के दौरान पेशाब नहीं आता है। ऐसी स्थिति में काफी असहजता महसूस होती है। हालांकि, कभी-कभी मूत्र उत्पादन सामान्य रहता है।
यूरिन का रंग सामान्य रूप से पानी की तरह होता है, लेकिन अगर आपको यूरिन के रंगों में बदलाव नजर आए तो इस स्थिति में आपको सतर्क होने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से अगर पेशाब का रंग लाल या फिर हल्का गुलाबी नजर आता है, तो यह किडनी इन्फेक्शन, किडनी फेलियर और मूत्राशय में इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
अगर आपको यूरिन करने के दौरान पेशाब में झाग नजर आ रहा है, यह प्रोटीन्यूरिया का लक्षण हो सकता है। यूरिन में दिखने वाले इस लक्षण से समझ जाएं कि आपकी किडनी ठप हो रही है। इस स्थिति में आपको सतर्क होने की जरूरत होती है।
किडनी फेलियर या फिर किडनी से जुड़ी परेशानी होने पर आपको यूरिन के दौरान इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत होती है।