पेशाब करते समय ही पता चल जाएगा कितना बढ़ा हुआ है आपका ब्लड शुगर, डायबिटीज के मरीज इग्नोर न करें ये 5 लक्षण

Diabetes symptoms in urine: डायबिटीज के मरीजों के लिए उनके ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। पेशाब से जुड़े कुछ लक्षण हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का संकेत दे सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 4, 2023 3:51 PM IST

Urinary symptoms that indicate high blood sugar: आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण डायबिटीज समेत कई बीमारियां कॉमन बनती जा ही हैं। बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हो रहे है। लेकिन यह बीमारी सिर्फ कॉमन ही नहीं हो रही है बल्कि गंभीर भी बनती जा रही है। आजकल डायबिटीज के रोगों में हार्ट अटैक व ऑर्गन फेल होने जैसी जानलेवा समस्याएं होने का खतरा बढ़ रहा है। यही कारण है कि डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से अपनी ब्लड शुगर टेस्ट करने की सलाद देते हैं। हालांकि, सिर्फ ब्लड शुगर टेस्ट से ही नहीं बल्कि शरीर में भी कई ऐसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जो हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। पेशाब से जुड़े भी कई ऐसे लक्षण हो सकते हैं, जो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का संकेत हो सकते हैं। इस लेख में आपको पेशाब से जुड़े कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको डायबिटीज से जुड़े कुछ जरूरी संकेत दे सकते हैं।

1. पेशाब का रंग धुंधला होना (Cloudy urine in diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए उनका ब्लड शुगर लेवल ट्रैक करने का एक अच्छा तरीका पेशाब का ध्यान रखना भी है। पेशाब के रंग में बदलाव बढ़े हुए शुगर का संकेत दे सकता है। उदाहरण के रूप में यदि डायबिटीज के किसी मरीज के पेशाब के रंग में धुंधलापन दिख रहा है, तो संभव हो सकता है कि उसके पेशाब में शुगर की मात्रा बढ़ गई हो और इस कारण से पेशाब का रंग धुंधला बनता जा रहा हो।

2. बार-बार पेशाब आना (Frequent urination in diabetes)

यदि किसी डायबिटीज के मरीज को बार-बार पेशाब आने की समस्या महसूस हो रही है, तो यह भी हाई ब्लड शुगर होने का संकेत हो सकता है। दरअसल, ब्लड शुगर बढ़ने के कारण किडनी को शुगर फिल्टर करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इस कारण से बार-बार पेशाब आने जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, हाई ब्लड शुगर के अलावा भी यह कई अन्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

3. पेशाब से सड़े फल की बदबू (Fruity smell in urine in diabetes)

बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल का एक लक्षण यह भी हो सकता है, अंग्रेजी में इसे फ्रूटी स्मेल ऑफ यूरिन कहा जाता है। दरअसल, पेशाब में शुगर की मात्रा बढ़ने पर पेशाब से ज्यादा बदबू आने लगती है। यह बदबू कुछ इस प्रकार से महसूस होती है, जैसे जब किसी मीठे फल के सड़ जाने पर आती है। डायबिटीज के मरीजों को इस लक्षणों को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

4. पेशाब में दर्द व जलन (Burning and pain in urine in diabetes)

पेशाब करते समय दर्द व जलन महसूस होना आमतौर पर कई अलग-अलग बीमारियों का संकेत हो सकता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों में यह संकेत सबसे ज्यादा ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के मामलों में ही देखा जाता है। दरअसल, जब ब्लड शुगर ज्यादा बढ़ जाता है, तो इसके इसके कारण बैक्टीरिया ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और इस कारण से कई बार मूत्र पथ में संक्रमण हो जाने के कारण ऐसे लक्षण पैदा होने लगते हैं।

5. पेशाब रोक न पाना (Urinary incontinence in diabetes)

डायबिटीज के मरीजों को यदि पेशाब रोक पाने में भी दिक्कत हो रही है, तो यह भी उनके बढ़े हुए ब्लड शुगर का का संकेत हो सकता है। रक्त में शर्करा का स्तर जितना ज्यादा बढ़ता है, उतना ही ज्यादा पेशाब न रोक पाने की समस्या गंभीर होती रहती है। हालांकि, डायबिटीज के अलावा यह लक्षण कई अन्य बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source