Kidney Damage: सर्दियों की सुबह दिखने वाले ये 5 लक्षण बताएंगे आपका किडनी डैमेज हो चुका है शुरू

Kidney disease: किडनी को हेल्दी रखने का सबसे पहला स्टेप इससे जुड़ी किसी भी बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही लक्षणों की पहचान के बारे में बताने वाले हैं, ताकि बीमारी का पता लगाया जा सके।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 28, 2024 5:58 PM IST

Tips to keep your kidney healthy: हमारी किडनी शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है, जिसके शरीर में एक नहीं कई काम होते हैं। विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना और जरूरी खनिजों का शरीर में सही संतुलन बनाए रखना आदि इसके प्रमुख कार्यों में से एक है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर रेगुलेटर रखना व शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखना भी इसके प्रमुख कामों में से एक है। जब भी किडनी से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या होती है, तो ये काम भी ठीक से हो नहीं पाते हैं। ऐसे में किडनी खराब होने से पहले ही दिखने वाले कुछ लक्षणों का पता लगाना जरूरी है, हालांकि, इसके लक्षणों की पहचान करना इतना आसान नहीं होता है। फिर भी कुछ लक्षण व संकेत देखे जा सकते हैं, खासकर सर्दियों की सुबह में कुछ संकेत होते हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य के बारे में गंभीर जानकारी दे सकते हैं। अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिखे, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

यूरिन का ज्यादा प्रेशर

किडनी डैमेज होने का एक प्रमुख लक्षण यूरिन का ज्यादा प्रेशर होना है। जब किडनी सही तरीके से कार्य नहीं करती, तो शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके परिणामस्वरूप यूरिन के प्रेशर में बदलाव हो सकता है। यूरिन करते समय अधिक प्रेशर का अनुभव होना, किडनी की कार्यक्षमता में कमी को दर्शाता है। इस स्थिति को नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द चिकित्सा सलाह लें।

यूरिन से बदबू आना

यूरिन से सामान्य से ज्यादा बदबू आना भी किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है। जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जो यूरिन की गंध को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपके यूरिन से बदबू आ रही है तो यह संकेत हो सकता है कि किडनी में समस्या है और आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यूरिन में झाग बनना

यूरिन में झाग बनना भी किडनी की समस्या का एक महत्वपूर्ण लक्षण है। सामान्य रूप से यूरिन में झाग नहीं होता है, लेकिन अगर झाग लगातार बने और लंबे समय तक मौजूद रहे, तो यह संकेत हो सकता है कि किडनी सही से काम नहीं कर रही। झाग यूरिन में प्रोटीन की उपस्थिति को दर्शाता है, और किडनी में प्रोटीन के रिसाव का यह संकेत हो सकता है। यदि यह लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यूरिन में ब्लड आना

यूरिन में खून आना (हेमाट्यूरिया) किडनी की गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर आपको यूरिन करते समय खून दिखाई दे या यूरिन का रंग लाल हो, तो यह किडनी में संक्रमण, पथरी या अन्य गंभीर बीमारियों की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति में तुरंत मेडिकल जांच करवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह लक्षण किडनी के डैमेज का एक गंभीर संकेत हो सकता है।

यूरिन करते समय जलन

अगर यूरिन करते समय जलन या दर्द हो, तो यह भी किडनी या मूत्राशय से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। यह अक्सर संक्रमण, पथरी या अन्य मूत्र मार्ग से संबंधित समस्याओं के कारण होता है। हालांकि यह समस्या किडनी के खराब होने का एक सीधा लक्षण नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी खतरनाक हो सकता है। यह जलन मूत्र मार्ग के संक्रमण (UTI) या किडनी की पथरी के कारण भी हो सकती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।