पेशाब में साफ-साफ दिखने लगते हैं Kidney Stone के ये 4 संकेत, किडनी डैमेज होने से पहले ही कर लें पहचान

Kidney symptoms in urine: हमारी किडनी जब ठीक से काम करना बंद कर देती है, तो कुछ लक्षण पेशाब में भी दिखने बंद हो जाते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं, जो बेहद जरूरी हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 12, 2024 7:31 AM IST

Kidney stone ke lakshan: किडनी स्टोन, जिसे गुर्दे की पथरी कहा जाता है, कठोर खनिजों और नमक के कणों का संग्रह है, जो गुर्दे में जमा होकर ठोस रूप ले लेता है। यह समस्या तब होती है जब मूत्र में खनिज और नमक की मात्रा अधिक हो जाती है और वे घुल नहीं पाते। स्टोन का आकार छोटा या बड़ा हो सकता है और यह मूत्र प्रणाली में रुकावट पैदा कर सकता है। इसके मुख्य कारणों में पानी की कमी, असंतुलित आहार और आनुवंशिक प्रवृत्ति शामिल हैं। समय पर इलाज और सही जीवन शैली से इसे रोका जा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके शुरुआती संकेतों को पहचानना महत्वपूर्ण है, ताकि समय पर इलाज किया जा सके। पेशाब में होने वाले कुछ बदलाव किडनी स्टोन के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में,

1. पेशाब में बदबू (Odor in Urine)

वैसे तो पेशाब में बदबू आती ही है लेकिन अगर पेशाब में अचानक तेज और अप्राकृतिक बदबू आने लगे, तो यह किडनी स्टोन का संकेत हो सकता है। स्टोन के कारण पेशाब में संक्रमण (यूटीआई) का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बदबू उत्पन्न होती है। इस संकट को आप आसानी से पहचान सकते हैं।

2. पेशाब के रंग में बदलाव (Change in urine color)

आमतौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन किडनी स्टोन के कारण इसका रंग गहरा पीला, भूरा या लाल हो सकता है। स्टोन के चलते पेशाब में खून आ सकता है, जिससे इसका रंग बदल जाता है। इस बदले हुए रंग की आप पहचान करें और कोई भी गंभीर समस्या देखते ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

3. पेशाब में जलन (Burning sensation in urine)

अगर पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस हो, तो यह भी किडनी स्टोन का एक आम लक्षण है। यह जलन स्टोन के मूत्रमार्ग में फंसने या पेशाब में संक्रमण के कारण हो सकती है। इसलिए आप तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें ताकि समस्या को समय से पहचाना जा सके।

4. बार-बार पेशाब आना (Frequent urination)

किडनी स्टोन के कारण मूत्राशय पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। यह संकेत दर्शाता है कि स्टोन मूत्र प्रणाली को प्रभावित कर रहा है। हालांकि इसे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन बार-बार पेशाब आने की समस्या होने पर आप डॉक्टर से बातचीत कर सकते हैं।

उपाय व बचाव (Prevention tips)

किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और कैल्शियम और ऑक्सलेट युक्त भोजन का संतुलित सेवन करें। यदि उपरोक्त लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से इस समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source