महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में दर्द का कारण हो सकती है ये गंभीर बीमारी, तुरंत कराएं अपना इलाज

Urine Infection In Woman: महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन की  स्थिति में पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। इसके अलावा यूरिन इन्फेक्शन के कई अन्य लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 6, 2023 2:36 PM IST

Urine Infection In Woman: भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में यूरिन इन्फेक्शन शामिल है। यूरिन इन्फेक्शन की जब भी बात होती है, तो महिलाएं इसका इलाज कराने में असहज महसूस करती हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति गंभीर रूप धारण कर लेती है। ऐसे में यूरिन इन्फेक्शन का समय पर इलाज कराना बहुत ही जरूरी है। कई बार यूरिन इन्फेक्शन की वजह से दिखने वाली लक्षणों को महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकता है। इसलिए कभी भी शरीर में दिखने वाले बदलावों को नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी (Signs of urine infection in woman) होने पर किस तरह के लक्षण दिखते हैं?

पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द

महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर पेट के निचले हिस्से में काफी तेज दर्द होता है। वहीं, कई बार महिलाएं इसे पीरियड्स का दर्द या फिर सामान्य दर्द समझकर इग्नोर कर देती हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपको यह दर्द सामान्य हो। इसलिए अगर आपको लंबे समय से पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। 

पेशाब के रंग में बदलाव

यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर महिलाओं को पेशाब के रंग में बदलाव नजर आ सकता है। इसकी वजह से आपके पेशाब का रंग अधिक पीला या फिर मटमैला नजर आ सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से अपनी जांच कराएं। इसके साथ ही इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। 

पेशाब में हो सकती है तेज जलन

महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में पेशाब करने के दौरान काफी तेज जलन और चुभन जैसा महसूस हो सकता है। इस स्थिति में आपको अधिक से अधिक पानी पीने की जरूरत होती हैं। वहीं, अगर आपको काफी ज्यादा परेशानी महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें, ताकि समस्या की गंभीरता से बचाव किया जा सके। 

बार-बार पेशाब आना

यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी होने पर आपको बार-बार पेशाब आ सकता है। इस स्थिति में कई बार पेशाब करने की इच्छा होती है, लेकिन जाने पर आपको अधिक पेशाब नहीं होता है। वहीं, कई बार पेशाब इतनी तेज होता है की लीकेज हो जाती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। 

काफी ज्यादा महसूस होती है थकान 

महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में काफी ज्यादा थकान महसूस होती है। कभी-कभी बिना किसी काम के भी थकावट महसूस होती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर के पास अपना यूरिन टेस्ट कराने की जरूरत है, ताकि यूरिन इन्फेक्शन का इलाज समय से किया जा सके। 

महिलाओं को अपने सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर वजाइनल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का इलाज करवाने से हिचकिचाएं नहीं। अगर आपको यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source