Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 5 गलतियों के कारण पुरुषों में होता है यूरिन इन्फेक्शन, बचाव का तरीका भी जरूर जान लें

Urine infection ke karan: यूरिन इंफेक्शन एक काफी परेशान कर देने वाली स्थिति हो सकती है और पुरुषों में यह समस्या होने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

इन 5 गलतियों के कारण पुरुषों में होता है यूरिन इन्फेक्शन, बचाव का तरीका भी जरूर जान लें

Written by Mukesh Sharma |Published : February 24, 2025 7:22 PM IST

Causes of urine infection in men: हमारे शरीर में होने वाली ज्यादातर बीमारियों के पीछे हमारे द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियां ही होती हैं और साधारण से लेकर गंभीर बीमारियां हमारे द्वारा जीवनशैली या फिर खानपान से जुड़ी गलतियों के कारण ही होती हैं। अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं, तो यही समस्या आपके साथ भी हो सकती है। इंफेक्शन भी ऐसी ही समस्या है, जो अक्सर हमारे द्वारा की जाने वाली गलतियों के कारण ही होता है। पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन महिलाओं की तुलना में कम होता है, लेकिन इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं। पुरुषों में कुछ गलतियों के कारण यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में खास जानकारी देने वाले हैं।

1. प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना (Enlargement of prostate gland)

पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना एक गंभीर समस्या बन जाती है और इस कारण से कई बार अन्य जटिलटाएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है। जिन लोगों को लंबे समय से बिनाइन प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया (BPH) है, तो ऐसे में यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं (Bladder related health issues)

मूत्राशय से जुड़ी समस्याएं काफी परेशान कर देने वाली हो सकती हैं, जिनके स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आपका ब्लैडर ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो उसके कारण कई बार ब्लैडर ठीक से खाली नहीं हो पाता है और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

Also Read

More News

3. किडनी से जुड़ी समस्याएं (Kidney related health issues)

किडनी से जुड़ी बीमारियों के कारण भी यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर अगर किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन है, उन्हें किडनी इंफेक्शन होने खतरा बढ़ जाता है। किडनी इंफेक्शन भी यूरिन इंफेक्शन का ही एक हिस्सा है और यहां तक कि कई बार यह इंफेक्शन किडनी से अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है।

4. कमजोर इम्यूनिटी (Weak immunity)

जिन लोगों को इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जिन पुरुषों की इम्यूनिटी किसी कारण से कमजोर पड़ रही है, तो ऐसे में भी यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी ऐसी स्थितियों में बढ़ जाता है।

5. साफ-सफाई न रखना (Sanitation problems)

इसके अलावा इंफेक्शन का जो सबसे बड़ा कारण है, वह भी यूरिन इन्फेक्शन का कारण बन सकता है। खासतौर पर अपने जननांगों की सफाई न करना, अंडरगारमेंट्स को समय-समय पर न बदलना आदि के कारण यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

कैसे करें बचाव (How to prevent)

पुरुषों के लिए जरूरी है कि वे अपनी इम्यूनिटी को हेल्दी बनाए रखें, किडनी, ब्लैडर जैसे अंगों में किसी प्रकार की बीमारी न होने दें। इसके अलावा साफ-सफाई रखना भी जरूरी है। अगर आपको यूरिन इंफेक्शन से जुड़ा किसी भी प्रकार का लक्षण दिख रहा है, तो ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।