Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेशाब के रंग से जानें अपनी सेहत का हाल

पेशाब का सामान्य रंग हल्के पीले से थोड़ा गहरा पीला हो सकता है, लेकिन इसका किसी अन्य रंग में होना खतरे की घंटी हो सकती है। आप यूरिन के रंग से अपने स्वास्थ्य का हाल जान सकते हैं। जानें, किस रंग का पेशाब आपकी सेहत के बारे में क्या बताता है...

पेशाब के रंग से जानें अपनी सेहत का हाल
अगर आप यूरिन के रंग में बदलाव की वजह नहीं समझ पा रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लीजिए। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : July 6, 2019 11:43 AM IST

आपने पेशाब करते वक्त गौर किया होगा कि कई बार उसका रंग हल्का पीला तो कई बार अधिक पीला नजर आता है। आखिर ऐसा क्यों होता है, क्या आपने इस बारे में सोचा है? दरअसल, पेशाब का रंग भी आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। पेशाब शरीर के अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है। इसका सामान्य रंग हल्के पीले से थोड़ा गहरा पीला हो सकता है, लेकिन इसका किसी अन्य रंग में होना खतरे की घंटी हो सकती है। आप यूरिन के रंग से अपने स्वास्थ्य का हाल जान सकते हैं। जानें, किस रंग का पेशाब आपकी सेहत के बारे में क्या बताता है...

हल्का पीला 

यूरीन का रंग हल्का पीला होने का मतलब आपका स्वस्थ्य बिल्कुल सही है और आपका शरीर ठीक से काम कर रहा है।

बार-बार होता है यूरिन इंफेक्शन, इन घरेलू उपचार से पाएं दर्द और जलन से छुटकारा

Also Read

More News

पीला 

जब शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड नहीं करता है तो यूरिन का रंग बदल कर पीला हो जाता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में डाइट में शामिल करें।

गहरा पीला 

दवाओं के अधिक सेवन से भी यूरिन का रंग गहरा हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो अपने डॉक्टर से एक बार सलाह ले लें, क्योंकि यह लीवर की समस्या भी हो सकती है।

दूधिया सफेद 

अगर यूरिन का रंग दूधिया सफेद हो गया है तो यह यूरीन इंफेक्शन या किडनी की पथरी की वजह से भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।

हो गया है टाइफॉइड, तो बचाएंगे आपको ये 3 नुस्खे

लाल या गुलाबी 

जब आपके भोजन में लाल रंग की कोई खाने की चीज शामिल होती है, तब यूरिन का रंग लाल या गुलाबी रंग में बदल जाता है। इस रंग के पदार्थ का सेवन नहीं करने के बावजूद लाल या गुलाबी रंग का पेशाब हो, तो यूरीन से रक्त आने के संकेत हो सकते हैं। इसे नजरअंदाज ना करते हुए डॉक्टर से मिलें।

नारंगी 

यूरिन की समस्याओं को रोकने के लिए ली गई दवाइयों से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है।

पेशाब से आती है बदबू, हो सकते हैं ये 8 कारण जिम्मेदार

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर की सलाह लें

अगर आप यूरिन के रंग में बदलाव की वजह नहीं समझ पा रहे हैं तो अपने डॉक्टर के पास जाकर सलाह जरूर लें। इसका सही ढंग से उपचार करवाना चाहिए।

About the Author

... Read More