• हिंदी

Urine and Health: पेशाब के 6 अलग-अलग रंग बताते हैं शरीर की परेशानियां, जानें किन कारणों से बदलता है आपके पेशाब का रंग

Urine and Health: पेशाब के 6 अलग-अलग रंग बताते हैं शरीर की परेशानियां, जानें किन कारणों से बदलता है आपके पेशाब का रंग
पेशाब के 6 अलग-अलग तरह के रंग बताते हैं शरीर की परेशानियां, जानें किन कारणों से बदलता है आपके पेशाब का रंग

Urine and Health: पेशाब का रंग आपको ये बताने में सक्षम है कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। दरअसल पेशाब का रंग हमारे शरीर में होने वाले बदलावों का एक संकेत हैं। इस लेख में हम आपको पेशाब के रंगों और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बता रहे हैं।

Written by Jitendra Gupta |Published : October 29, 2020 10:36 AM IST

Urine and Health: हमारा शरीर जब तक स्वस्थ रहता है हमें बीमारियों का अंदेशा तक नहीं होता है लेकिन जैसा ही हमारे स्वास्थ्य में जरा सा भी बदलाव होता है हमारी बॉडी कई संकेत देना शुरू कर देती है। इन्हीं संकेतों में से एक है हमारे पेशाब का रंग। जी हां, पेशाब का रंग। पेशाब का रंग आपको ये बताने में सक्षम है कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। दरअसल पेशाब का रंग हमारे शरीर में होने वाले बदलावों का एक संकेत हैं। आपने गौर किया होगा कि जब आप बहुत देर तक पानी नहीं पीते हैं तो आपका पेशाब पीला पड़ना शुरू हो जाता है ऐसा पानी की कमी के कारण होता है। इस लेख में हम आपको पेशाब के रंगों और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें जानकर आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके शरीर में किस परेशानी की वजह से पेशाब का रंग बदल रहा है। तो आइए जानते हैं पेशाब के रंगों और स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में।

पेशाब के रंग के 6 प्रकार और उनसी जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं (Urine tells your health)

सफेद या बिल्कुल साफ पेशाब (Clear)

अगर आपका पेशाब बिल्कुल सफेद तरह का दिखाई देता है तो आपकी सेहत बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन कुछ मामलों में, आपने थोड़ा ज्यादा पानी पी लिया होगा शायद इस वजह से भी ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे आवश्यक मिनरल्स और सॉल्ट कम हो सकते हैं। यह स्थिति कभी-कभार आपके रक्त में रासायनिक असंतुलन यानी की कैमिलकल इमबैलेंस को भी जन्म दे सकती है।

Also Read

More News

हल्का पीला (Pale Yellow)

अगर आपके पेशाब का रंग हल्का पीला है तो आप स्वस्थ हैं और पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप तब भी बीमार पड़ सकते हैं जब आपके पेशाब का रंग सामान्य दिख रहा हो। अपने डॉक्टर से बात करें अगर आपको दर्द, बुखार या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं, खासकर अगर बीते कुछ दिनों से ऐसा आपके साथ हो रहा हो।

गाढ़ा पीला (Dark Yellow)

यह आापको सामान्य लग सकता है, लेकिन इस स्थिति में आपको जल्द से जल्द अधिक पानी पीने की जरूरत है। जब आपके पेशाब का रंग गाढ़ा पीला हो जाता है तो इसका मतलब है कि आप डिहाइड्रेटेड हो चुके हैं या होने वाले हैं। इसलिए ऐसी स्थिति दिखाई देने पर आप तुरंत पानी पीना शुरू कर दें।

चमकीला पीला (Bright Yellow)

क्या आपका पेशाब इतना पीला है कि यह एक चमकीली रोशनी जैसा दिखाई देता है? इसके पीछे आपके सप्लीमेंट एक बड़ी वजह हो सकते हैं। आपका पेशाब का रंग इसलिए इस तरह का दिखाई देता है क्योंकि आपने बहुत ज्यादा सप्लीमेंट लिए हुए होते हैं, विशेष रूप से विटामिन बी 2, जिसे राइबोफ्लेविन भी कहा जाता है। अगर आप बहुत अधिक सप्लीमेंट लेते हैं तो कुछ सप्लीमेंट गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। हमेशा अपने डॉक्टर को अपने द्वारा उपयोग किए जा रहे किसी भी सप्लीमेंट के बारे में बताएं। वे आपको बताएंगे कि आपको कितनी मात्रा में सप्लीमेंट लेना है और ये कितने सुरक्षित हैं।

संतरी रंग का पेशाब (Orange)

विटामिन सी और कैरोटीन जैसे कुछ पोषक तत्वों की बहुत अधिक मात्रा इस रंग के पेशाब का कारण हो सकती है। इसी तरह फेनाजोपाइरिडिन (phenazopyridine, जो आपके मूत्राशय को सुन्न कर देता है या एंटीबायोटिक रिफैम्पिसिन (rifampicin) जैसी दवाएं भी इस स्थिति का कारण हो सकती हैं। जब आप किसी लिवर संबंधित बीमारी का शिकार हो जाते हैं तो बिलीरुबिन नाम का पदार्थ आपके पेशाब में बनने लगता है, जिसके कारण पेशाब का रंग संतरी हो जाता है।

लाल या गुलाबी (Red or Pink)

फूड का रंग आमतौर पर इस स्थिति का कारण हो सकता है, लेकिन यह बैक्टीरिया के कारण भी हो सकता है। जी हां, बैक्टीरिया स्यूडोमोना, जो कि मूत्र पथ के संक्रमण (urinary tract infections) का कारण बनता है और आपके पेशाब के रंग को हरा बना सकता है। ठीक इसी तरह प्रोपोफोल दवा भी आपके पेशाब के रंग में बदलाव ला सकती है।