Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Causes Of Frequent Urination: अक्सर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो नहाने से पहले पेशाब करते हैं। लेकिन नहाते वक्त भी उन्हें पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि कई बार नहाने के लिए जैसे ही शरीर पर पानी डाला जाता है, वैसे ही यूरिन डिस्चार्ज की इच्छा होने लगती है। आमतौर पर, लोग नहाते समय पेशाब आने की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, इंटरनेट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसी चीजें वायरल होती दिख जाएंगी, जिनमें यह दावा किया जाता कि नहाते समय पेशाब आना कई बीमारियों का संकेत होता है। ऐसे में, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि नहाते वक्त पेशाब आना किन बीमारियों का संकेत होता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल के यूरोलिस्ट डॉ शैलेंद्र कुमार गोयल से बातचीत की। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
डॉ शैलेंद्र कुमार गोयल बताते हैं कि जब हम अपने शरीर में ठंडा या गर्म पानी डालते हैं, तो शरीर का सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है। इसके दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है और इसे नॉर्मल रखने के लिए किडनी अधिक फ्लूड को फिल्टर करने लगती है। इस पूरी प्रक्रिया को इमर्शन ड्यूरेक्स के नाम से जाना जाता है। इस दौरान हमारा ब्लैडर सामान्य की तुलना में काफी तेजी से भरने लगता है, जिससे पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है। इसके अलावा, कुछ लोगों के लिए पानी का बहाव और शॉवर की आवाज भी एक मनोवैज्ञानिक रिएक्शन को ट्रिगर कर सकती है। इसके कारण रनिंग वॉटर की आवाज से उन्हें यूरिन डिस्चार्ज की इच्छा महसूस होती है।
यदि यह समस्या कभी-कभी हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि यह आदत बन जाए या बार-बार होने लगे, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह समस्या मूत्राशय की कमजोरी, ओवरएक्टिव ब्लैडर या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। यह समस्या बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है।
यदि आपको नहाते समय पेशाब करने की समस्या है, तो इससे आपकी पेल्विक मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। लेकिन यदि आप नहाने के दौरान गलत पॉश्चर में बैठकर पेशाब करते हैं, तो यह समस्या आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए यदि आपको नहाने के दौरान बार-बार पेशाब जैसा महसूस हो रहा है, तो बैठकर पेशाब करना आपके लिए सही हो सकता है।
यदि आपको नहाने के दौरान बार-बार पेशाब आती हैं, तो आपको हाइजीन की समस्या हो सकती हैं। नहाने के दौरान पेशाब करने से पेशाब में मौजूद बैक्टीरिया और अमोनिया के कारण इंफेक्शन की समस्या और अधिक बढ़ सकती हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।