hamburger icon
A
Read in English

इंफेक्‍शन प्रीवेन्‍शन वीक : यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर ध्यान में रखें ये 5 बातें

यूटीआई होने पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको इस समस्या से आसानी से राहत मिल सके।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 17, 2018 7:33 PM IST

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन आपके लिए एक बड़ी परेशानी की वजह बन सकता है। इसकी वजह से पेशाब करते वक़्त दर्द महसूस हो सकता है। बैक्टीरिया के कारण आपके यूरीनरी ट्रैक्ट में सूजन भी हो सकती है और यूरीनेशन के समय आपको परेशानी और जलन महसूस हो सकता है। यूटीआई होने पर कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको इस समस्या से आसानी से राहत मिल सके।

  1. पानी पीते रहे- बार-बार पेशाब होने की वजह से आपके शरीर में पानी की ज़रूरत बढ़ जाती है। कम पानी पीने से ब्लैडर में बैक्टेरिया को पनपने का मौका मिलता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पेशाब करने से यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से राहत पाने में आसानी होगी।
  2. पेशाब ना रोकें- पेशाब न करना या रोकना यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को बढ़ावा देने का काम करती है। क्योंकि जब आप पेशाब रोकते हैं तो आपके ब्लैडर से बैक्टेरिया नहीं निकल पाता है, जिससे बीमारी के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।
  3. डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें सेक्स - यूटीआई इंफेक्शन होने पर सेक्स न करना ही बेहतर होगा। सेक्स के दौरान इंफेक्शन वैजाइना से ब्लैडर तक पहुंच सकता है और इस तरह कोई नयी बीमारी हो सकती है। इसलिए इंफेक्शन को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय दें।
  4. डॉक्टर की सलाह के बाद ही  बंद करें दवाएं- हो सकता है कि आपको एंटीबायोटिक्स की दो खुराक के बाद ही आराम मिल सकता है। लेकिन अगर आप दवाइयां लेना बीच में ही रोक देंगे तो बैक्टेरिया को सुरक्षा प्राप्त हो जाएगी और आपकी एंटीबायोटिक्स बेअसर साबित होगी।
  5. अपनी मर्ज़ी से ना खाएं दवाएं- यूटीआई के लक्षण मानी जानेवाली समस्याएं तब और बढ़ सकती हैं जब आप उसका इलाज खुद करना चाहते हैं। इस तरह इंफेक्शन फैल सकता है। यूटीआई के इलाज में देर करने से अक्यूट किडनी इंफेक्शन का ख़तरा भी उत्पन्न होता है।