पुरुषों में क्यों होता है यूरिन इंफेक्शन? जानें कारण, लक्षण और घरेलू उपाय
Urine Infection In Male In Hindi: पुरुषों में यूटीआई के कारण और लक्षण महिलाओं की तुलना में अलग होते हैं। आइए, जानते हैं पुरुष में यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है?
Written by priya mishra|Updated : January 24, 2024 6:01 PM IST
Urine Infection In Male In Hindi: यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन एक तरह का ब्लैडर इंफेक्शन है। इसे आम भाषा में यूरिन इंफेक्शन भी कहा जाता है। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुषों को यूटीआई नहीं हो सकता है। खासकर, अधिक उम्र के पुरुषों में यूटीआई का जोखिम ज्यादा बढ़ जाता है। पुरुषों में यूरिन संक्रमण के लिए ई कोलाई बैक्टीरिया जिम्मेदार होता है। यह किडनी, मूत्रमार्ग और मूत्राशय को प्रभावित कर सकता है। यूरिन इंफेक्शन होने पर पुरुषों को पेशाब करते समय दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है। सही समय पर इलाज न लेने से यह समस्या गंभीर भी हो सकती है। तो आइए, जानते हैं पुरुषों में यूटीआई के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं -
पुरुषों में यूटीआई के कारण - Urinary Tract Infection in Men Causes in Hindi
यूरिन इंफेक्शन का कारण बनने वाले बैक्टीरिया अक्सर मलाशय से मूत्रमार्ग या मूत्राशय से किडनी तक पहुंच सकते हैं। कभी-कभी बैक्टीरिया खून के जरिए भी यूरिनरी ट्रैक्ट में फैल जाते हैं। इससे पेशाब संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा भी कुछ कारण हैं, जो पुरुषों में यूरिन इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। जैसे कि -
TRENDING NOW
यौन संचारित रोग के कारण भी यूटीआई हो सकता है।
ब्लैडर में पथरी भी यूरिन इंफेक्शन का कारण बन सकती है।
प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं के कारण भी पुरुषों में यूरिन इंफेक्शन हो सकता है।
डिहाइड्रेशन के कारण भी यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।
पुरुषों में यूटीआई के लक्षण - Urinary Tract Infection in Men Symptoms in Hindi
पेशाब करते समय दर्द और जलन महसूस होना
बार-बार पेशाब लगना
पेट के निचले हिस्से में दर्द
पेशाब लगना पर कर न पाना
बदबूदार या झागदार पेशाब
पेशाब में खून आना
बुखार या ठंड लगना
जी मिचलाना
यूटीआई के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Uti In Hindi
एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें। आप इसमें नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं।
धनिया और आंवला चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर रातभर भिगोकर रखें दें। सुबह इसे पानी में मैश करके छान लें। इस पानी का सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन से राहत मिल सकती है।
5-6 इलायची को पीसकर आधे चम्मच सोंठ पाउडर के साथ मिला लें। इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और अनार का रस मिलाएं। इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।
खट्टे फलों का सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा मिल सकता है। खट्टे फलों में मौजूद सिट्रिक एसिड संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मददगार होते हैं।
दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी पिएं। ज्यादा पानी पीने से ब्लैडर में बैक्टीरिया जमा नहीं हो पाते हैं और संक्रमण से बचाव होता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.