वयस्कों को ही नहीं बच्चों को भी हो सकती है यूटीआई की समस्या, एक्सपर्ट से जानिए इसके कारण और बचाव के टिप्स

UTI in Children : बच्चों में यूटीआई की परेशानी काफी कॉमन है। अगर आप बच्चों की यूटीआई की समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं, तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं बच्चों में यूटीआई की परेशानी के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 1, 2023 7:01 PM IST

UTI in Children : यूटीआई यानी यूर‍िनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन की जब भी बात आती है, तो अक्सर हम इसे महिलाओं को होने वाली समस्याओं से जोड़ लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, यूटीआई की परेशानी पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह परेशानी बच्चों में भी देखी जाती है। दिल्ली के शालीमार बाग में स्थितमैक्स सुपर स्पेशलिएटी हॉस्पिटल के पेडियाट्रिक्स हेड ऑफ डिपार्टमेंट के डॉक्टर परविंदर सिंह नारंग ( Dr Parvinder Singh Narang,  Head of Department, Pediatric - Max Super Specialty Hospital, Shalimar Bagh, Delhi ) का कहना है कि बच्चों में यूटीआई की  काफी कॉमन है।  लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हम बच्चों में इस तरह की परेशानी को समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि बच्चों के यूरिन के सैंपल को लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर लंबे समय पर बच्चों में यूटीआई की परेशानी का इलाज नहीं किया गया, तो यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। डॉक्टर का कहना है कि यूटीआई की परेशानी लड़का और लड़की दोनों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, लड़कियों में इसकी परेशानी अधिक देखी जाती है, इसका कारण लोकल हाइजीन हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं बच्चों में यूटीआई की परेशानी के कारण, लक्षण और बचाव के टिप्स क्या हैं?

बच्चों में यूटीआई की परेशानी के लक्षण - 

बच्चों में यूटीआई की परेशानी होन पर उनके शरीर में निम्न बदलाव देखे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके। आइए जानते हैं बच्चों में यूटीआई के क्या लक्षण हैं?

  • चिड़चिड़ापन 
  • बुखार आना 
  • बार-बार टॉयलेट जाना 
  • पेशाब सही तरीके से न होना
  • उल्टी और मतली जैसा अनुभव होना।
  • पेशाब करते समय जलन
  • पेशाब से काफी ज्यादा गंध आना
  • बच्चे पेट दर्द की शिकायत कर सकते हैं।
  • भूख में कमी और मल त्यागने के दौरान काफी दर्द होना, इत्यादि। 

बच्चों में यूटीआई के कारण

डॉक्टर का कहना है कि बच्चों में यूटीआई का प्रमुख कारण हाइजीन हो सकता है। टॉयलेट करने के बाद अगर आप प्राइवेट पार्ट्स की सही तरीके से सफाई नहीं करते हैं, तो इससे खतरा अधिक बढ़ जाता है। यह परेशानी लड़का और लकड़ी दोनों को हो सकता है। इसके अलावा पेशाब को लंबे समय तक रोककर रखने की वजह से भी यूटीआई की परेशानी हो सकती है। 

इसके साथ ही डॉक्टर का कहना है कि कुछ स्थितियों में कब्ज की परेशानी से जूझ रहे बच्चों को भी यूटीआई यानी यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है। 

बच्चों को यूटीआई के खतरे से कैसे करें बचाव

  • कब्ज से दूर रहने की करें कोशिश
  • बच्चों को कराएं ब्रेस्टफीडिंग
  • शरीर को अधिक से अधिक हाइड्रेट रखें।  
  • लोकल हाइजीन का रखें ध्यान
  • प्यूबिक एरिया को अच्छे से क्लीन करें
  • बच्चों में सही तरीके से टॉयलेट करने की हैविट डालें, इत्यादि।

इन छोटी-छोटी आदतों को बच्चों में डालने से आप उन्हें यूटीआई की परेशानी से दूर रख सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे में यूटीआई से जुड़े लक्षण नजर आ रहे हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें ताकि गंभीरता से बच सकें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source