Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
UTI home remedies: यूटीआई (urinary tract infection-UTI) बैक्टेरिया की वजह से होने वाली एक आम समस्या है। जिसमें, लापरवाही करना कई समस्याओं का कारण बन सकती है। इसीलिए, यूटीआई के लक्षण दिखने पर इसका जल्द-से-जल्द इलाज शुरु कर देना चाहिए। कुछ ऐसे घरेलू और नैचुरल रेमेडीज़ (UTI home remedies ) भी हैं जो, यूटीआई से राहत दिलाती हैं। खासकर, नैचुरल फलों और सब्ज़ियों का जूस (Juices for UTI) पेशाब के समय होने वाली जलन, दर्द और परेशानी से राहत दिलाते हैं।
जब, पेशाब करते हुए जलन या दर्द महसूस हो तो, एक गिलास लौकी का जूस पीएं। सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से यूटीआई (urinary tract infection) से राहत मिलती है। ऐसा पेशाब में यूरिक एसिड बढ़ने से होता है। जबकि, लौकी के रस में एल्कलाइन होते हैं जो, शरीर को राहत दिलाते हैं और मूत्रवर्धक के तौर पर भी काम करते हैं। इससे, पेशाब में जलन की समस्या कम हो जाती है।
एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होने के कारण अनार यूटीआई से राहत पाने का एक अच्छा नैचुरल तरीका है। अनाप ब्लैडर को साफ करने में सहायता करता है। इसके, एंटी-ऑक्सिडेंट्स बैक्टेरिया को ब्लैडर से बाहर निकालने का काम करते हैं। तो वहीं विटामिन सी से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है। जिससे, यूटीआई के लक्षणों से राहत मिलती है।
लाल रसीली क्रैनबेरी (Cranberry) के जूस में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। जिससे, बैक्टेरिया बढ़ने और ब्लैडर की दीवारों पर टिकने से उन्हें रोकना आसान हो जाता है। क्रैनबेरी का जूस पीने से बैक्टेरिया को साफ करने और यूरीनरी प्रॉब्लम्स को कम करने में सहायता होती है।