Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अगर महिला को है यूटीआई तो इन 3 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा मूत्र मार्ग में संक्रमण

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) महिलाओं को होने वाली एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इस रोग को मूत्र मार्ग का संक्रमण भी कहते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक इन दिनों महिलाओं में यूटीआई की समस्या काफी बढ़ गई है जिसका एक बड़ा कारण वेस्टर्न स्टाइल के टॉयलेट का इस्तेमाल भी है। क्योंकि यह रोग संक्रमण के चलते होता है ओर वेस्टर्न टॉयलेट में इसकी संभावना सबसे ज्यादा होती है। पेशाब मार्ग में दर्द, जलन, बार बार लेकर रुककर पेशाब आना आदि यूटीआई के लक्षण हैं। इस संक्रमण का जोखिम अधिकतर 15 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को रहता है। वैसे तो इस बीमारी का संपूर्ण इलाज उपलब्ध है। लेकिन फिर भी यदि बचाव के तरीके अपनाएं जाए तो रोग से जल्दी निपटा जा सकता है। आज हम आपको 3 ऐसी बातें बता रहे हैं जो यूटीआई के मरीजों को कभी नहीं करनी चाहिए।

अगर महिला को है यूटीआई तो इन 3 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा मूत्र मार्ग में संक्रमण
अगर महिला को है यूटीआई तो इन 3 बातों का रखें खास ख्याल, नहीं होगा मूत्र मार्ग में संक्रमण

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : September 4, 2020 1:31 PM IST

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) महिलाओं को होने वाली एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इस रोग को मूत्र मार्ग का संक्रमण भी कहते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक इन दिनों महिलाओं में यूटीआई की समस्या काफी बढ़ गई है जिसका एक बड़ा कारण वेस्टर्न स्टाइल के टॉयलेट का इस्तेमाल भी है। क्योंकि यह रोग संक्रमण के चलते होता है ओर वेस्टर्न टॉयलेट में इसकी संभावना सबसे ज्यादा होती है। पेशाब मार्ग में दर्द, जलन, बार बार लेकर रुककर पेशाब आना आदि यूटीआई के लक्षण हैं। इस संक्रमण का जोखिम अधिकतर 15 से 40 साल की उम्र की महिलाओं को रहता है। वैसे तो इस बीमारी का संपूर्ण इलाज उपलब्ध है। लेकिन फिर भी यदि बचाव के तरीके अपनाएं जाए तो रोग से जल्दी निपटा जा सकता है। आज हम आपको 3 ऐसी बातें बता रहे हैं जो यूटीआई के मरीजों को कभी नहीं करनी चाहिए।

पेशाब न रोकें

पेशाब आना नेचुरल है। कोई नहीं चाहता है कि वो हर 5 मिनट बाद वॉशरूम जाकर पेशाब करें। लेकिन यदि आपके साथ ऐसा होता है तो इसे रोकने की बिल्कुल भी कोशिश न करें। जब भी आपको पेशाब लगे तो जरूरी से जरूरी काम छोड़कर आपको जाना चाहिए। नहीं तो आपके मूत्र मार्ग में संक्रमण हो सकता है। यदि आप पेशाब को रोकते हैं और आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) की समस्या है तो ये आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि ऐसी स्थिति में पेशाब में मौजूद कीटाणु मूत्राशय में तैरते हैं, जो संक्रमण पैदा कर सकते हैं। इसलिए, जरूरी है कि पेशाब आने पर तुरंत जाएं और पेशाब कर ब्लैडर को खाली करें।

Also Read

More News

गलत चीजों के सेवन से बचें

शरीर को हाइड्रेट रखना बहत जरूरी होता है। जब आप लिक्विड का सेवन नहीं करते तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जो कई रोगों का कारण बनता है। इसलिए यूटीआई के मरीज सहित हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह खूब सारा पानी पीए। हालांकि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लिक्विड चीजें पीने का मतलब यह नहीं है कि आप कुछ भी पी लें। डॉक्टर्स कहते हैं कि ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए तो आपके ब्लैडर को प्रभावित कर सकते हैं।। कॉफी, एल्कोहल, सॉफ्ट ड्रिंक्स कैमिकलयुक्त, सोडा, एसि​ड फ्रूट और कैफिनेट जैसी चीजें ऐसी हैं तो होती तो लिक्विड फॉर्म में हैंखख् लेकिन ये चीजें आपके मूत्र मार्ग को संक्रमित कर सकती हैं। इसलिए यदि आप यूटीआई के मरीज हैं तो इन चीजों के सेवन से बचें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर द्वारा बताई एंटीबॉयोटिक्स लेना न छोड़ें

यदि आपको यूटीआई है तो कोई भी नई दवा लेने से पहले या डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवा को छोड़ने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यदि अभी आप ऐसा कर रहे हैं तो अपनी इस आदत को आज से ही बदल लें और डॉक्टर से संपर्क करें। अध्ययन बताते हैं यूटीआई से जूझ रही महिला के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई हर एक एंटीबायोटिक महत्वपूर्ण होती है। कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं तो स्थिति में थोड़ा सा सुधार देखने पर दवा लेना बंद कर देती हैं, जो कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आप बैक्टीरिया को फिर से पनपने के लिए निमंत्रण देते हैं।