क्या आप पेशाब रोक नहीं पाते? ब्लैडर कंट्रोल नहीं कर पाने के ये हो सकते हैं कारण, फॉलो करें ये एक्सपर्ट् डायट टिप्स

जब ब्लैडर इंफेक्शन या ब्लैडर कंट्रोल की समस्या हो तो कुछ घरेलू उपायों से आराम पाया जा सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशन रूजुता दिवेकर ने बताया कि ब्लैडर कंट्रोल ना रह पाने की स्थिति में क्या खाना और क्या पीना चाहिए। (Loss of Bladder Control) 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 22, 2020 12:55 PM IST

Loss of Bladder Control: ब्लैडर यूरीन पास करने यानि पेशाब से जुड़ी गतिविधियों को नियंत्रित करता है। लेकिन, कई कारणों से ब्लैडर में इंफेक्शन हो जाते हैं। जिससे, यह यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन्स का भी खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह बहुत से लोगों को यूरीन कंट्रोल कर पाने में भी दिक्कत आती है। खासकर,  प्रेगनेंसी में महिलाओं को बार-बार वॉशरूम जाना पड़ता है और कई बार उनके लिए पेशाब रोक पाना (Urinary Incontinence) मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे प्रेगनेंसी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे यह समस्या भी बढ़ने लगती है। जब ब्लैडर इंफेक्शन या ब्लैडर कंट्रोल की समस्या हो तो कुछ घरेलू उपायों से आराम पाया जा सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशन रूजुता दिवेकर ने बताया कि ब्लैडर कंट्रोल ना रह पाने की स्थिति में क्या खाना और क्या पीना चाहिए। (Loss of Bladder Control)

यूरीन कंट्रोल ना कर पाने की समस्या के कारण (Urinary Incontinence Reasons)

  • प्रेगनेंसी के दौरान पेल्विक एरिया के मसल्स कमज़ोर हो जाते हैं, जिससे ब्लैडर कंट्रोल की समस्या होती है। दरअसल, पेल्विक एरिया की हड्डियां ब्लैडर को सपोर्ट देती हैं। लेकिन, कई बार इस हिस्से के मसल्स कमज़ोर हो जाने के कारण, सपोर्ट भी कम हो जाता है।
  • प्रेगनेंट महिलाओं को यह समस्या अधिक होती है, जिसकी वजह पेट में पल रहे बच्चे का वज़न बढ़ना है।
  • शरीर में हार्मोन्स लेवल में बदलाव से भी यूरीन कंट्रोल में मुश्किल होती है ।
  • यूटीआई (Urinary Tract Infections)
  • कुछ विशिष्ट दवाइयों के सेवन से भी पेशाब रोकने (Urinary Incontinence)  में परेशानी होती है।

ब्लैडर कंट्रोल के लिए कैसी होनी चाहिए डायट ?

  • रूजुता दिवेकर कहती हैं कि यूरीन कंट्रोल ना कर पाने या ब्लैडर से जुड़ी अन्य समस्याएं होने पर सुबह छुहारे खाने चाहिए।
  • अंकुरित मूंग और मटकी को उबालकर खाने से भी इस समस्या से राहत मिलती है। (Diet Tips to treat Urinary Incontinence)
  • देसी घी भी ब्लैडर के लिए फायदेमंद है। इसीलिए, भोजन करते समय उसमें एक चम्मच घी मिलाकर खाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source