बार-बार होता है यूरिन इंफेक्शन, इन घरेलू उपचार से पाएं दर्द और जलन से छुटकारा

कई बार महिलाएं पेशाब को रोके रखती हैं। ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे यूरीन इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 5, 2018 3:13 PM IST

यूरिन इंफेक्शन महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है। लगभग 70 फीसदी महिलाओं को यह समस्या एक बार होती ही है। यूरिन इंफेक्शन होने पर पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब करने की इच्छा, कमर, पेट और पीठ में दर्द के साथ-साथ कई बार बुखार भी हो जाता है। इस समस्या को नजरअंदाज करने से इंफेक्शन किडनी को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में डॉक्टर से दिखाना जरूरी है। आप इसका घरेलू इलाज भी कर सकती हैं।

यूरिन और श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ, तो स्ट्रोक होने का खतरा रहता है अधिक

यूरिन इंफेक्शन से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपचार

- 50 ग्राम आंवले के रस में 30 ग्राम शहद मिलाएं। दिन में तीन बार इसे पिएं। इसे एक सप्ताह तक पिएं। पेशाब खुलकर आएगा और जलन शांत होगी।

- 15 ग्राम धनिया को रात में पानी में भिगोएं। सुबह इसे ठंडाई की तरह पीसकर छान लें। फिर उसमें मिश्री मिलाकर पिएं। इससे पेशाब की जलन शांत होगी और यूरीन भी ठीक से पास होगा।

- धनिया और आंवले के चूर्ण को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को भिगोकर रखें। सुबह इसे मसलकर छान लें। इस पानी को पीने से यूरीन इंफेक्शन में राहत मिलती है।

- गेहूं के 10-15 दाने रात को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह छान लें और उसी पानी में 25 ग्राम शक्कर मिलाकर पिएं। इससे जलन नहीं होगा।

- 2 ग्राम इलायची (छिलके के साथ) को कूटकर 100 ग्राम पानी और 200 ग्राम दूध में मिलाकर उबालें। जब दो उबाल आ जाए तो उसे उतारकर ढंककर रखें। ठंडा होने पर उसमें शक्कर मिलाकर आधे-आधे घंटे के अंतराल पर 100-100 ग्राम पीने से फायदा होगा।

- 50 ग्राम प्याज को बारीक काटकर 500 ग्राम पानी में उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे आंच से उतारकर ठंडा करके पिएं। इंफेक्शन दूर होगा।

खर्राटे रोकने के बेजोड़ 5 घरेलू नुस्खे, आज से शुरू कर दें इनका इस्तेमाल करना

इन बातों को भी रखें ध्यान

- कई बार महिलाएं पेशाब को रोके रखती हैं। ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे यूरीन इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

- साफ-सुथरे टॉयलेट का करें इस्तेमाल। गंदे टॉयलेट के इस्तेमाल से भी संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।

- पीरियड्स के दौरान सैनेटरी नैपकीन बदलती रहीं। अधिक देर तक एक ही पैड का इस्तेमाल करने से भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

- कॉटन पैंटी ही पहनें। साफ हो आपकी पैंटी। सिंथेटिक कपड़े नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। पैंटी अधिक टाइट न हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source