यूरिक एसिड बढ़ने पर होता है जोड़ों में बहुत तेज दर्द! एसिड बढ़ने पर तुरंत छोड़ दें ये 4 काम, मिलेगा आराम

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर अक्सर आपके जोड़ों में तेज दर्द होने लगता है, जिस कारण आपके लिए कोई भी काम करना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। इस स्थिति में आपको तुरंत ये काम शुरू कर देने चाहिए ताकि आपको इस स्थिति से आराम मिल सके। तो जानिए कौन से हैं ये काम।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 22, 2020 10:26 AM IST

यूरिक एसिड एक ऐसी समस्या है, जो किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है और शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने पर आपको तेज दर्द का अहसास हो सकता है। दरअसल होता यूं है कि खाद्य पदार्थों को पचाने के दौरान हमारा पाचन तंत्र एक प्राकृतिक अपशिष्ट उत्पाद पैदा करता है, जिसमें प्यूरिन होता है। प्यूरीन जब शरीर से बाहर नहीं निकल पाता तो वह शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ाने का काम करता है, जिसके कारण आपको इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

uric-acid problem

इन खाद्य पदार्थों में प्यूरीन उच्च स्तर में पाया जाता हैः

  • कुछ प्रकार के मीट

    सार्डिन

    सूखे सेम

    बीयर

यूरिक एसिड की समस्या का होना आपके शरीर में गड़बड़ी का एक संकेत है। सामान्य तौर पर, हमारा शरीर, किडनी और मूत्र में यूरिक एसिड को फिल्टर करने का काम करता है। अगर आप अपने आहार में बहुत अधिक प्यूरीन युक्त फूड का सेवन करते हैं, या फिर आपका शरीर अधिक तेजी से यूरिक एसिड बढ़ाता है तो ये एसिड आपके खून और यूरिन में भी जा सकता है। उच्च यूरिक एसिड के स्तर को हाइपरयूरिसीमिया के रूप में जाना जाता है, जिससे गाउट नाम की बीमारी भी हो सकती है। इस बीमारी में जोड़ों का असहनीय दर्द होता है।

यूरिक एसिड इन कारणों से आपके शरीर में इकट्ठा हो सकता है:

  • आहार

    आनुवंशिकी

    मोटापा या अधिक वजन होना

    तनाव

कुछ स्वास्थ्य विकार भी उच्च यूरिक एसिड के स्तर को जन्म दे सकते हैं:

  • किडनी की बीमारी

    डायबिटीज

    हाइपोथायरायडिज्म

    कुछ प्रकार के कैंसर या कीमोथेरेपी

    सोरायसिस

शरीर में अगर बढ़ गई है यूरिक एसिड की मात्रा तो तुरंत करें ये काम

अंडा बंद करें

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर सबसे पहले अंडे का सेवन बंद कर दें क्योंकि इससे सबसे ज्यादा यूरिक एसिड बनता है। अगर आप पहले से ही इस समस्या से जूझ रहे हैं तो अंडे का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

दही न खाएं

जी हां, यूरिक एसिड बढ़ने पर दही का सेवन बिलकुल बंद कर दें। यूरिक एसिड बढ़ने पर पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है, जिसके कारण जरूरत से ज्यादा यूरिक एसिड बनने लगता है। इस समस्या में दही का सेवन करने से पाचन तंत्र पर अधिक भार पड़ता है और वह ज्यादा यूरिक एसिड बनाने लगता है, जिसके कारण दर्द बढ़ जाता है।

इन सब्जियों को कहें न

यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा होने से मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है। दरअसल कुछ सब्जियों के सेवन से हमारे पेट में अधिक गैस बनती है और उन्हें पचाने के लिए सामान्य से ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इसलिए यूरिक एसिड की समस्या होने पर मटर, पालक, फूल व पत्ता गोभी जैसी सब्जियों का सेवन बंद कर दें।

तनाव कम करें

तनाव, सही समय पर न सोना जैसा नींद की खराब आदतें और बहुत कम व्यायाम करना या फिर एक्सरसाइज न करने से भी यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा होने पर सूजन बढ़ सकती है और सूजन ही यूरिक एसिड के उच्च स्तर को सेट कर सकती है। इसलिए तनाव कम से कम लें। तनाव के स्तर को कम करने के लिए आप सांस लेने के व्यायाम और योग जैसी एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। किसी ऐसी क्लास का हिस्सा बनें जहां सांस लेने और खींचना सिखाया जाता हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source