Uric Acid in Hindi : शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड, तो हर दिन खाएं ये 4 फूड्स

शरीर में हद से ज्यादा यूरिक एसिड होने (High Uric Acid Level) से किडनी, शुगर, दिल और गठिया से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 1, 2020 12:45 PM IST

Uric Acid in Hindi : यूरिक एसिड एक तरह का वेस्ट केमिकल प्रोडक्ट है, जो शरीर में तब रिलीज होता है, जब शरीर खाद्य पदार्थों को ब्रेकडाउन करता है। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, तो जोड़ों में दर्द होने की शिकायत रहने लगती है। गाउट (Gout) रोग भी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से होता है। बढ़ता मोटापा भी यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण होता है। वजन बढ़ने से शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं, जो यूरिक एसिड के बढ़ने के कारण हो सकते हैं। जोड़ों में दर्द होने से गांठ भी बन जाता है, जिसके कारण हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्या शुरू हो सकती है। ऐसे में यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षणों (Symptoms of uric acid) और कारणों को जल्द से जल्द पता करना जरूरी है।

यूरिक एसिड (Uric Acid in Hindi) जब शरीर में सामान्य से अधिक बढ़ जाए, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। अपने डाइट में आप कुछ फूड्स को शामिल करके भी यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। जानें, उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो शरीर में यूरिक एसिड (Foods which reduce uric acid in hindi) की मात्रा को कम करते हैं।

यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या खाएं (Foods which reduce uric acid) 

1 टमाटर:

टमाटर खूब खाएं, क्योंकि शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को टमाटर बहुत जल्दी कम करता (Home Remedies For Uric Acid in hindi) है। विटामिन-सी से भरपूर टमाटर यूरिक एसिड लेवल को कम करने और उसे तोड़ने में मदद करता है। इसे खाने से जोड़ों में दर्द भी कम होता है।

Gout Problem: गाउट की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये 3 चीज़ें

2 गाजर:

गाजर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और यह शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करता है। साथ ही हड्डियों में होने वाली सूजन को भी कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट से शरीर में एन्जाइम्स का उत्पादन भी काफी हद तक कम होता है, जिससे यूरिक एसिड कम होता है।

3 खीरा:

पानी के अलावा फाइबर से भरपूर खीरा आप हर दिन सलाद के रूप में खाएं। यह यूरिक एसिड कम करने का एक बेहतरीन तरीका है।

4 सिट्रस फ्रूट:

सिट्रस फ्रूट्स के सेवन से शरीर में क्रिस्टल्स डिसॉल्व होते हैं, जिससे शरीर साफ भी होता है। नींबू पानी पिएं। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को नष्ट करता है, जिससे यूरिक एसिड भी कम होता है।

कौन से फूड्स के सेवन से बचना चाहिए (Foods to avoid in high uric acid problem in hindi) 

शेल फिश, रेड मीट, मसूर, चना, राजमा, छोले, अन्य साबुत दाल, मटर, पालक, फूल गोभी, फ्रेंच बीन्स, बैगन, फूल गोभी, चीकू, शरीफे आदि खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए, खासकर तब जब यूरिक एसिड की मात्रा आपके मेडिकल रिपोर्ट में बहुत ज्यादा हो।

क्यों होता है गाउट ? जानें गाउटी अर्थराइटिस के कारण और बचाव के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source