शरीर में सालों-साल छुपे रहते हैं डायबिटीज के ये 3 लक्षण, चुपके-चुपके शरीर को करते हैं खोखला

शरीर में होनेवाले कुछ बदलाव और छोटी-मोटी समस्याएं आपके ब्लड शुगर लेवल के तेजी से बढ़ने का संकेत हो सकती हैं। कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 3, 2024 7:45 PM IST

Unknown symptoms of diabetes: डायबिटीज के लक्षणों की बात की जाती है हाई ब्लड शुगर लेवल के अलावा स्किन पर खुजली, थकान और पैरों में दर्द जैसी समस्याएं ही याद आती हैं। लेकिन, इनके अलावा भी कुछ ऐसे लक्षण हैं जो लम्बे समय तक दिखायी नहीं देते। इन लक्षणों को जानने-समझने के लिए आपको इनकी तरफ ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि ये लक्षण आपके शरीर को अंदर तक नुकसान पहुंचा सकते हैं और इससे आपके कुछ गम्भीर कॉम्प्लिकेशन्स हो सकती हैं।

डायबिटीज एक वैश्विक स्वास्थ्य संकट बन रहा है जिसके मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह एक क्रोनिक बीमारी है और इसका इलाज आपको जीवनभर कराना पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को जिंदगीभर दवाओं पर निर्भर रहना पड़ सकता है और इससे पीड़ित व्यक्ति तभी अपनी स्थिति को कंट्रोल कर पाता है जब वह अपने खानपान और लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए।

शरीर में होनेवाले कुछ बदलाव और छोटी-मोटी समस्याएं आपके ब्लड शुगर लेवल के तेजी से बढ़ने का संकेत हो सकती हैं। इसीलिए इन्हें अनदेखा करने से बचना चाहिए। कुछ ऐसे ही लक्षण हैं ये-

इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें हाई शुगर लेवल का हो सकते हैं संकेत

बिना किसी कारण वजन कम होना

आमतौर पर वजन कम होने के पीछे कोई ना कोई कारण होता ही है। जैसे डाइट में बदलाव या बहुत अधिक एक्सरसाइज या किसी प्रकार की दवा के सेवन की वजह से भी वेट लॉस हो सकता है। लेकिन, जब इनमें से कोई कारण ना हो और आपका वजन तेजी से कम होने लगेतो आपको अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करें। हो सकता है यह डायबिटीज की वजह से हो और इसे नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

जल्दी-जल्दी बाथरूम जाना

कई बार ऐसा होता है कि बार-बार पेशाब लगती है और आपको जल्दी-जल्दी बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है। यह डायबिटीज का एक महत्वपूर्ण लक्षण है और इसीलिए आपको अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहिए।

हमेशा थके-थके रहना

ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाने के कारणलोगों को बहुत अधिक थकान महसूस हो सकती है। अगर आपको आराम करने और पूरी नींद मिलने के बाद भी थकान महसूस होती है तो आपको ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.