
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 21, 2023 11:56 AM IST
भोजन हमारे शरीर को जिंदा रखता है। भोजन में सभी तरह के पोषक तत्व बैलेंस रहे इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर पोषक तत्व बैलेंस नहीं होंगे तो, शरीर कई तरह की बीमारियों से घिरने लगेगा। ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids) उन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो शरीर में बेहद कम मात्रा में उपस्थित रहता है। लेकिन इसकी कमी कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकती हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड उन कई पोषक तत्वों में से एक है, जिनकी पर्याप्त मात्रा शरीर में होने बेहद जरूरी है। ओमेगा 3 सूजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ दिमाग और तंत्रिका तंत्र की ग्रोथ करता है। अगर आप शरीर को पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 नहीं मिलता तो निर्जलीकरण, बार-बार यूरिन आना, थकान और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी (Omega-3 Deficiency Symptoms) है या नहीं, इसका पता इसके लक्षणों से लगाया जा सकता है।
स्किन का लाला होना, संवेदन शील और शुष्क या ज्यादा मुंहांसे होने की वजह ओमेगा 3 की कमी का लक्षण माना जा सकता है। पोषक तत्व स्किन से नमी से होने वाले नुकसान को रोकने का काम करते हैं और इसे जलन से बचाने में भी मदद करते हैं।
अगर आपकी आंखें असमान्य रूप से सूखी हुई महसूस हो रही हैं, तो आपको तुरंत ओमेगा 3 के लेवल की जांच करवा लेनी चाहिए। फैटी एसिड आंखों की हेल्थ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ओमेगा 3 फैटी एसिड में सूजन रोधी प्रभाव होते हैं। यहां तक की ये दिमाग से जुड़ी हर समस्या से निपटने में इलाज करते हैं। डिप्रेशन के पीछे की वजह ज्यादातर शरीर से ओमेगा 3 फैटी एसिड के लेवल की कमी हो सकती है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी से शरीर निर्जलीकरण महसूस कर सकता है। इससे आपका मुंह और गला सूख सकता है और बार बार यूरिन भी पास होने ही समस्या हो सकती है।
आपके बाल पोषण की कमी की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। बालों का झड़ना, टूटना और पतले होने के पीछे ओमेगा 3 के कम होने की वजह हो सकती है।
ओमेगा 3 के स्तर को बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो शरीर में पोषक तत्वों के स्तर को नेचुरली रूप से बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कौन से खाद्य पदार्थों को शामिल करें, ये जान लेते हैं।
अखरोट में ओमेगा 3, विटामिन ई, कॉपर और मैंगनीज समेत ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। अखरोट का सेवन सलाद या किसी रेसिपी में मिलाकर किया जा सकता है।
पोषक तत्वों का सुपर हाउस कहा जाने वाला चिया सीड्स ओमेगा 3 के लेवल को बढ़ाने में काफी मददगार होता है।
दुनिया में सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर सैल्मन कई मायनों में फायदेमंद होता है। भूख न लगना, दिल की बिमारी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से निपटा जा सकता है।
अलसी के बीज आपको फाइबर, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों को बढ़ावा देने में मदद करेंगे। अलसी के बीच का सेवन करने से ओमेगा 3 के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी से जुड़े लक्षणों को पहचान कर आप डाइट में इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। ताकि इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।