Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, दो बार हुई थी हार्ट सर्जरी

केंद्रीय मंत्री पिछले 1 महीने से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। 2 अक्टूबर को एम्स में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री पासवान की हार्ट सर्जरी हो चुकी थी। उस दौरान सभी राजनेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, दो बार हुई थी हार्ट सर्जरी
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, दो बार हो चुकी है हार्ट सर्जरी

Written by Kishori Mishra |Updated : October 9, 2020 9:53 AM IST

Union Minister Ramvilas Paswan : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार की रात दिल्ली स्थित फॉर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। रामविलास पासवान ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांसे लीं। वे पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हों दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बेटे चिराग पासवान ने ट्विटर पर ट्वीट करके उनके निधन की खबर दी। पिता रामविलास पासवान (Union Minister Ramvilas Paswan) के निधन के बाद चिराग ने ट्वीट पर लिखा, "पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।"

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Union Minister Ramvilas Paswan) के निधन के बाद फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट ने दुख प्रकट करते हुए बयान जारी किया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ ने लिखा, "अत्यंत दु: ख के साथ, हम बताना चाहेंगे कि माननीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन देर शाम 8:05 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, ओखला, नई दिल्ली में हो गया। राम विलास पासवान को हार्ट फेलियर और गुर्दे के काम करना बंद करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दवा पर और फिर बाद में डायलिसिस पर रखा गया था। लेकिन पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत और बिगड़ और कई कोशिशों के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। जिसके तलते उन्होंने आज आखिरी सांस देर शाम करीब 8 बजे ली। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ अशोक सेठ ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि हम उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना और उनकी महान आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं।"

Also Read

More News

हाल ही में हुई थी हार्ट सर्जरी

केंद्रीय मंत्री पिछले 1 महीने से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। 2 अक्टूबर को एम्स में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री पासवान की हार्ट सर्जरी हो चुकी थी। उस दौरान सभी राजनेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

हार्ट सर्जरी के बाद दिखने वाले लक्षण

भूख ज्यादा न लगना

आपको सामान्य ढंग से भूख लगना शुरू होने में कई सप्ताह लग सकतेहैं। कई मरीज शुरू में महसूस करते हैं कि स्वाद को लेकर उनकी समझ कमजोर हो गई है या लगभग नही है। पर चिंता न करें , यह समझ लौट आएगी। कुछ मरीज़ों को तो खाने की महक से मिचली आने लगती है। यह सब सर्जरी के बाद हफ्ते या दो हफ्ते बाद ठीक हो जाता है।

सूजन महसूस होना

हार्ट सर्जरी के बाद आपको सूजन महसूस हो सकती है। खासकर पैरो में चीरा लगा है तो।आपके पैरो में कुछ समय के लिए सूजन रह सकती है। अपने पैरों को ऊपर करें, अपना व्यायाम करे और अपने कम्प्रेशन/सपोर्ट होज़ को पहनें अगर यदि निर्धारित हो। इन चीज़ों से सूजन कम करने में सहायता मिलेगी।

 रात में सोने में असुविधा

आपको रात में नींद आने में असुविधा हो या फिर आपकी नींद आधी रात के बाद 2:00 या 3:00 बजे खुल जाए और आप दोबारा न सो पाएं । यह स्थिति सुधरेगी। अगर सोने या सोए रहने में समस्या दर्द या अच्छी खासी असुविधा के कारण हो तो सोने से कोई एक घंटे पहले दर्द रोकने वाली निर्धारित दवा लेने से फायदा हो सकता है। इसके अलावा, दिन में व्यायाम करने से आपको जल्दी और अच्छी नींद आने में सहायता मिलेगी।

इन लक्षणों के अलावा आपको कब्ज, मूड में बदलाव, चीरे में गांठ, सीनें और कंधे में दर्द की समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करें।

विड-19 से बचाव के लिए अमित शाह ने शेयर किए पीएम मोदी के 3 'मंत्र'

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सीसीडी ने किया सावधान, हवा से इस तरह फैल रहा है कोरोनावायरस

About the Author

... Read More