अमित शाह देर रात चेस्ट इंफेक्शन के कारण एम्स में हुए भर्ती, जानिए इसके लक्षण और उपचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सोमवार की देर रात 2 बजे सीने में इंफेक्शन के कारण एम्स में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आइए जानते हैं चेस्ट इंफेक्शन के लक्षण और उपचार क्या हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 18, 2020 12:08 PM IST

Amit Shah Chest Infectionकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार की देर रात सीने में इंफेक्शन (Amit Shah Chest Infection) के कारण करीब 2 बजे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है, यहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में अमित शाह का इलाज चल रहा है। एम्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित शाह को हल्का बुखार, थकान और शरीर में दर्द महसूस हो रहा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में लाया गया।  एम्स के मीडिया और प्रोटोकॉल विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया है, जिसमें कोरोना टेस्ट नेगेटिव (Amit Shah Chest Infection) आई है।

अमित शाह फिलहाल अस्पताल से ही कार्य कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती काराया गया था। इलाज के बाद उनकी जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। शुक्रवार को उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी शेयर की थी।

उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा खा, 'मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।'

सीने में इंफेक्शन के लक्षण

  • सूखी या बलगम वाली खांसी
  • अवाज में घरघराहट
  • पीला या हरे रंग का बलगम आना
  • सांस फूलना
  • सीने में दिक्‍कत महसूस होना,
  • बुखार होना
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द और थकान

चेस्ट इंफेक्शन से शरीर पर क्या पड़ता है असर (Amit Shah Chest Infection)

फेफड़ों से जुड़ी हुई चेस्ट इंफेक्शन (Chest Infection)  की समस्या। जिसका,  एक बड़ा नुकसान है शरीर के बाकी हिस्सों तक ऑक्सीजन ना पहुंचना। जैसा कि, फेफड़ों  को इस स्थिति में काम करने में परेशानी होती है। इसीलिए, शरीर के दूसरे अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। इससे, ऑर्गन फेलियर की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

चेस्ट इंफेक्शन से दिलाते हैं राहत

अदरक का सेवन करें

मौसमी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में अदरक आपकी मदद करता है। इससे चेस्ट इंफेक्शन जैसी परेशानियों से राहत पाया जा सकता है। इसके, एंटी-माइक्रोबियल गुण बैक्टेरिया और वायरस के प्रभावों को कम करते हैं। यह श्वसन मार्ग की ब्लॉकेज को खत्म करता है। अदरक का सेवन करने से  सांस लेने की परेशानी कम होती है।

शहद

शहद में कीटाणुओं और बैक्टेरिया को खत्म वाले गुण होते हैं। इसीलिए, मौसमी बीमारियों से राहत पाने के लिए शहद के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। चेस्ट इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण दिखने पर शहद चाटने से राहत मिलती है।

प्याज का करें सेवन

दरअसल, प्याज़ में ऐसे तत्व होते हैं जो, गले की तकलीफों को कम करते हैं और सीने में जकड़न की परेशानी से राहत दिलाते हैं।  चेस्ट इंफेक्शन की वजह से अगर सांस लेने में परेशानी हो तो प्याज़ को शहद और नींबू के रस के साथ लें। इससे, धीरे-धीरे जकड़न कम होगी।

स्किन पर ऊभरी गांठ लिपोमा का हो सकता है संकेत, जानें इसके लक्षण और उपचार

हाथ-पैर क्यों हो जाते हैं सुन्न? इन घरेलू उपचार से सिर्फ 2 मिनट में पाएं राहत

डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, दो साल से लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित, जानिए इस रोग के लक्षण, कारण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source