... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : September 11, 2023 11:16 AM IST
यदि आप खाना खाते हुए मोबाइल में लगे रहते हैं और ऐसा करके आप खुद को बड़ा मल्टीटास्कर समझते हैं तो सावधान हो जाइए आपकी ये आदत आपकी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं बड़ों को ऐसा करते हुए देखकर बच्चे भी ऐसा करने लग जाते है जो उनके लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। मशहूर पत्रिका ‘एनवायरमेंटल जनरल ऑफ हेल्थ’ की रिपोर्ट के मुताबिक खाने के दौरान मोबाइल और टीवी. पर लगे रहने वाले 10 साल तक के बच्चों में मोटापे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। जबकि शांत और आराम से बैठकर खाना खाने से मोटापे का खतरा काफी कम हो जाता है।
वहीं, आजकल बच्चे खाते समय मोबाइल की जिद बहुत ज्यादा करते हैं, और हार कर माता-पिता को उनकी बात माननी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी ये ज़िद उन्हें कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती है। आज हम अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि कैसे खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल आपको बीमार कर सकता है।
जब हम खाना खाते समय मोबाइल का यूज करते हैं तो हमारा सारा ध्यान उसी में लगा रहता है। जिसके कारण हम अपनी भूख से ज्यादा ही खा लेते हैं। वहीं हाल ही में हुए एक शोध में ये सामने आया है कि जब खाने के समय मोबाइल या टीवी पर कोई विज्ञापन आता है तो हमारी खाने की इच्छा और तीव्र हो जाती है। जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते है। इसी ओवरइटिंग के कारण हमारा वजन बढ़ता है।
मोबाइल चलाते हुए खाना खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि खाते हुए मोबाइल यूज करने से हमारा मेटाबॉलिज्म घटता है जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता। इससे हमारा वजन तेजी से बढ़ता है, जिसके फलस्वरूप डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
खाना खाते समय मोबाइल चलाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। भोजन के समय मोबाइल में लगे रहने से हम खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं, जिसे हम पर्याप्त मात्रा में चबा नहीं पाते हैं। जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, कब्ज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
यदि आप रात के समय मोबाइल साथ में रखते हैं तो इससे आपको नींद से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि मोबाइल देखते हुए व्यक्ति लिमिट से ज्यादा खा लेता है जिसे पचाने के लिए पर्याप्त समय रात में नहीं मिल पाता। इसलिए रात भर अच्छी नींद ना आना या बार-बार नींद में खलल पड़ने की समस्या पैदा हो जाती है।