
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 15, 2021 7:22 PM IST
Unhealthy Eating Habits amid Pandemic : हमारी सेहत पर हमारी खान-पान की आदतों का बहुत बड़ा असर होता है। क्योंकि हम जिस तरह की डायट लेते हैं हमारे शरीर का विकास भी उससे प्राप्त होने वाले पोषण और शक्ति के आधार पर ही होता है। कोरोना महामारी के दौरान भी हेल्दी डायट की मदद से इम्यूनिटी बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया। इससे समझा जा सकता है कि सही तरीके का खान-पान ना आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है।
एक लेटेस्ट स्टडी में बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान लोगों की इटिंग हैबिट्स में बहुत बड़े बदलाव हुए हैं। इस स्टडी के अनुसार, महामारी के दौरान कुछ ऐसी अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स में बढ़ोतरी देखी गयी जो लोगों के लिए मृत्यु का खतरा भी बढ़ा सकती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिनिसोटा के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस रिसर्च के परिणाम जर्नल ऑफ ईटिंग डिसऑर्डर में प्रकाशित किए गए। शोधकर्ताओं ने महामारी काल में खान-पान से जुड़ी इन 6 बड़ी और अनहेल्दी आदतों में बढ़ोतरी देखी गयी। (unhealthy eating habits)
इस स्टडी में 700 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं के अनुसार, कोरोना काल में भूख और भोजन से जुड़े इन बदलावों के पीछे कई कारण हैं। जैसे-
इस स्टडी की प्रमुख लेखिका डॉ. मेलिसा सिमोन (Dr Melissa Simone) ने कहा कि, कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में जहां प्रशासन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम जैसे फैसलों का असर लोगों के खान-पान पर भी पड़ा है। इसकी वजह से भोजन संबंधि विकारों में बढ़ोतरी हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा, जहां कोविड से सुरक्षा ज़रूरी है वहीं, रोज़मर्रा की ज़िंदगी के प्रभावित होने के कारण महामारी के दौरान इटिंग डिसॉर्डर और उनके लक्षण मानी जानेवाली समस्याओं में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। (Unhealthy Eating Habits amid Pandemic )