
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 16, 2026 10:51 AM IST
Medically Verified By: Dr Manoj Bansal
Young Age Heart Attack: भारत में युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। AIIMS-ICMR स्टडी (2025) के अनुसार, भारत में होने वाली अचानक मौतों (Sudden Deaths) में से लगभग 57% मामले 18 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को आने वाले हार्ट अटैक के मामले हैं। इंदौर स्थित बंसल हार्ट सेंटर के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज बंसल (Dr Manoj Bansal, Cardiologist at Bansal Heart Centre, Indore) का कहना है कि अब 25 साल के युवाओं और यहां तक कि किशोरों (teenagers) में भी हार्ट अटैक देखे जा रहे हैं।
भारत में हर 4 में से 1 हार्ट अटैक (25%) अब 40 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिम में कसरत करते हुए, डांस फ्लोर पर या दफ्तर में काम करते हुए अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई है। आखिरकार युवाओं को कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों आ रहा है और हार्ट अटैक से बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए।