• हिंदी

क्या आप अपने अंडरगार्मेंट्स को सही तरीके से साफ करती हैं ?

क्या आप अपने अंडरगार्मेंट्स को सही तरीके से साफ करती हैं ?
क्या अपने अंडरगार्मेंट्स को सही तरीके से साफ करती हैं? © Shutterstock

अंडरगार्मेंट्स को सही तरीके से साफ नहीं करने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि अंडरगार्मेंट्स को साफ करने का सही तरीका क्या है?

Written by Anshumala |Published : October 7, 2019 5:26 PM IST

आप हर दिन अंडरगार्मेट्स (undergarments) पहनती हैं, पर क्या उसे सही तरीके से साफ करती हैं? अंडरगार्मेंट्स (undergarments) को आप सही तरीके से साफ नहीं करेंगी, तो आपको प्राइवेट पार्ट्स, वेजाइना के आसपास इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ सकता है। आपके घर का जो तापमान है, उस तापमान वाले पानी से अंडरवियर धोने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप चाहती हैं कि आपका अंडरगार्मेंट्स भी साफ रहे और आप किसी भी तरह के इंफेक्शन से बची रहें, तो 60 डिग्री से नीचे के तापमान वाले पानी में अंडरवेयर, पैंट्स आदि धोने से कुछ नहीं होगा। इससे उनमें मौजूद बैक्टीरिया नष्ट नहीं होते हैं। इससे आपके प्राइवेट पार्ट्स को भी नुकसान हो सकता है।

गंदे अंडरगार्मेंट्स पहनने के नुकसान

गंदे, इंफेक्टेड अंडरवियर पहनने से आपके प्राइवेट पार्ट्स में खुजली, जलन, दाद,कालापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार अंडरवियर पर सफेद या पीले दाग, गहरे रंग के पैचेज भी नजर आने लगते हैं खासकर अधिक इस्तेमाल करने पर, इन्हें सामान्य समझना ठीक नहीं है। आपको पता होना चाहिए कि सही तरीका क्या है अंडरवियर को साफ करना का। वॉशिंग पाउडर और गर्म पानी से इन दाग को हटाने की कोशिश करें। एक ही अंडरवियर को तीन-चार महीने से ज्यादा ना पहनें। इन्हें गुनगुने पानी में या फिर धोते समय लॉन्ड्री सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

अंडरगारमेंट्स की वजह से महिलाओं को होती हैं ये 5 बीमारियां

Also Read

More News

यूं साफ करें अंडरगार्मेंट्स 

1 हर दिन अपने अंडरगार्मेंट्स को साफ करें। एक दिन पहनने के बाद दोबारा एक ही अंडरगार्मेंट खासकर पैंटी ना पहनें। त्वचा से सीधा संपर्क में होते हैं, इसलिए इनका साफ-सुथरा और हाइजीनिक होना जरूरी होता है।

2 कई बार गंदे कपड़ों के साथ इन्हें भी वॉशिंग मशीन में धोने के लिए डाल देते हैं। दो-तीन दिन ये ऐसे ही गंदे कपड़े में पड़े रहते हैं, जो सही नहीं हैं। इन्हें बाकी कपड़ों से अलग साफ करना चाहिए। इनसे कई तरह के इंफेक्शन दूसरे कपड़ों में भी प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अंडरवियर, ब्रा, शॉर्ट्स आदि को नहाते समय खुद से ही साफ कर लें। इससे ये अच्छी तरह से साफ भी होते हैं।

3 वॉशिंग मशीन में धोना है, तो हॉट वॉटर ऑप्शन चुनें। इससे अंडरगार्मेंट्स गुनगुने पानी में धुल जाएंगे। अंडरवियर को हमेशा हल्की धूप में ही सुखाएं, ताकि यह इंफेक्शन मुक्त रहे। अंडरगार्मेंट को साफ करने से पहले उसकी वॉशिंग संबंधी सूचना पढ़ लें।

Wet undergarments hazards : मॉनसून में गीले अंडर गारमेंट्स पहनना हो सकता है खतरनाक