
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 21, 2020 1:59 PM IST
कोलेस्ट्रॉल लेवल (High Cholesterol level Risks) से जुड़ी ग़ड़बड़ियां शरीर के लिए घातक हो सकती हैं। क्योंकि, कोलेस्ट्रॉल लेवल (High Cholesterol level Risks) अधिक होना किसी की भी सेहत के लिए अच्छा नहीं। लेकिन, डायबिटीज़ में कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक होने का अर्थ है दिल की बीमारियों ( heart attack in diabetes) का अधिक खतरा। दरअसल, भोजन के माध्यम से कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा शरीर में पहुंचती है। जो, रक्त में घुलकर रक्त का संचार कराने वाली धमनियों में ब्लॉकेज़ की वजह बनता है। जिससे, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और बाकी कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ता है।
इसीलिए, अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार 200 से नीचे का कोलेस्ट्रॉल लेवल हेल्दी माना जाता है। इसीलिए, अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार 200 से नीचे का कोलेस्ट्रॉल लेवल हेल्दी माना जाता है। वहीं महिलाओं के लिए हर उम्र में 40 से ऊपर ही कोलेस्ट्रॉल लेवल रखने की सलाह दी जाती है।
जैसा कि, डायबिटीज़ और हार्ट डिज़िज़ेज़ के मरीज़ों के लिए हार्ट अटैक का खतरा 20 प्रतिशत अधिक होता है। इसीलिए ऐसे में अपना एलडीएल या गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल 100 से नीचे रखना चाहिए।
मोटापा डायबिटीज़ और दिल की बीमारियों, दोनों का खतरा बढ़ाता है। इसीलिए, अगर आपका वजन ज़्यादा है तो, सबसे पहले वेट लॉस की कोशिशें करें।
नियमित कसरत करें। इससे, कोलेस्ट्रॉल लेवल को अंडर कंट्रोल रखने में मदद होगी। रोज़ाना आधा घंटा पैदल चलने और साइकिल चलाने से भी पर्याप्त एक्सरसाइज़ हो जाएगी।
अपनी डायट की मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल में आप व्यापक बदलाव ला सकते हैं। इसीलिए, हाई-फैट फूड्स के सेवन से बचें। मीट, मक्खन, चीज़, पाम ऑयल और कोको बटर जैसी चीज़ों में कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत अधिक होता है। इनका सेवन कम से कम करें।
Tips for healthy Kidney: डायबिटीज़ में किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स ।