... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 18, 2020 12:01 PM IST
टाइप 2 डायबिटीज में कौन से फूड खाएं और कौन से नहीं? जानें कौन से फूड बढ़ाते हैं ब्लड शुगर
डायबिटीज रोगियों के लिए अपनी डाइट का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। उन्हें अपने फूड्स को चुनते वक्त इस बात को अपने दिमाग में रखना होगा कि कौन से फूड उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं और डायबिटीज के लक्षणों को और ज्यादा बिगाड़ सकते हैं। डायबिटीज की स्थिति खराब हो जाती है तो ये कई बीमारियों का कारण बन सकती है। हालांकि डायबिटीज रोगी ज्यादातर अपने भोजन को लेकर अक्सर भ्रमित रहते हैं।
डायबिटीज रोगी अक्सर इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। बहुत से लोग शायद इस बात को नहीं जानते होंगे कि डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ता-घटता रहता है। यह एक क्रॉनिक स्थिति है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आपको बस अपनी जीवन शैली में बदलाव और डाइट में छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डायबिटीज रोगियों को खाना चाहिए और कुछ से बचना चाहिए।
जामुन विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरा होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। यह हमारी स्किन, मसूड़ों और यहां तक कि डायबिटीज जैसी बीमारियों में सेवन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए जामुन सिरका पीने की सलाह देते हैं। इसको पीने के लिए आप आधा गिलास पानी में एक चम्मच जामुन का सिरका मिलाएं और नाश्ते या फिर दोपहर के भोजन से 15 मिनट पहले पी लें।
ये छोटे-छोटे मेथी के बीज, घुलनशील फाइबर से भरे होते हैं, जो हमारी पाचन प्रक्रिया को धीमा करते हैं और ब्लड शुगर लेवल में अचानक वृद्धि को रोकते हैं। आप मेथी के बीजों को या तो चूर्ण के रूप में या फिर भिगो कर भी खा सकते हैं। आपको 2 बड़े चम्मच मेथी के बीज 6 गिलास पानी में डालकर रात भर छोड़ दें और सुबह इस पानी को पी लें।
लो जीआई इंडेक्स (जीआई) फूड्स आपके शरीर में ग्लूकोज स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं। इसलिए अगर आप सुबह लो जीआई वाला भोजन करते हैं तो आप अपना ब्लड शुगर लेवल आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। दलिया,डायबिटीज रोगियों के लिए एक हेल्दी नाश्ते का विकल्प है।
ऊपर दिए गए फूड्स के अलावा आप इन फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं क्योंकि ये आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखते हैं
टाइप-2 डायबिटीज में आपको इन सब्जियों और फलों से दूरी बनानी चाहिए क्योंकि ये आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। आपको इन फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या फिर इनसे बचना चाहिए।