... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 6, 2019 12:53 PM IST
टाइप 2 डायबिटीज से पीडि़त लोगों के लिए बहुत जरूरी है कि वे हेल्दी लाइफ स्टावइल को फॉलो करें। वरना उनमें कार्डियोवस्कुुलर बीमारियों का खतरा रहता है।
टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) से पीड़ित लोगों में हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। जिनमें दिल का दौरा और स्ट्रोक शामिल हैं। इसकी वजह जीवन शैली, आहार और शारीरिक गतिविधियां बताई जाती हैं। इसी संदर्भ में यह बात और पुख्ता हुई है कि टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) से पीडि़त लोग अगर अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं तो उनमें कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
डायबिटीज को लाइफ स्टाइल जनित बीमारी माना जाता है। इसलिए हेल्दी लाइफ स्टाइल और टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के बीच गहरा संबंध है। जीवनशैली कारक, जैसे आहार और शारीरिक गतिविधियां मधुमेह के विकास के जोखिम को प्रभावित करते हैं। लेकिन इस बारे में बहुत कम शोध किया गया है कि मधुमेह से पीडि़त लोग हृदय रोग के अपने दीर्घकालिक जोखिम को कम करने के लिए अपनी जीवन शैली को कैसे बदल सकते हैं। नए शोध इस बात को पुख्ता करते हैं कि हेल्दी लाइफ स्टाइल से डायबिटीज के रोगी अन्य बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।
कार्डियोवस्कुलर डायबिटोलॉजी (Cardiovascular Diabetology) में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक यदि डायबिटीज (Type 2 Diabetes) रोगी अपनी जीवनशैली में सुधार करते हैं तो इससे उनमें भविष्य में कार्डियोवस्कुलर बीमारियां होने का जोखिम 44 फीसदी तक कम हो जाता है। शोध के परिणाम बताते हैं कि यदि वे महीने में पी जाने वाली शराब में ही 2 युनिट की कमी कर दें, तो भी हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम काफी कम हो सकता है। जबकि ऐसा न करने वालों के लिए जोखिम की संभावना बढ़ जाती है।
शोध में इंग्लैंड के 852 वयस्कों को शामिल किया गया। जिन्हें स्क्रीनिंग कार्यक्रम के दौरान टाइप 2 मधुमेह का पता चला था। अध्ययन में शामिल लोगों ने आहार, शराब और शारीरिक गतिविधि पर प्रश्नावली को पूरा किया। एक साल बाद फिर से उनके निदान संबंधी स्टेटस और प्रतिभागियों के मेडिकल रिकॉर्ड का अध्ययन किया गया। जिन लोगों ने हेल्दी लाइफ स्टाइल को फॉलो किया था उनमें अगले दस वर्ष में कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का जोखिम 44 फीसदी तक कम पाया गया।
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि वे हेल्दी लाइफ स्टाइल फॉलो करें। इसके लिए शारीरिक गतिविधिय के साथ ही आहार संबंधी आदतों में जरूरी बदलाव शामिल है। खासतौर से उनकी शराब पीने की आदत उनकी सेहत पर ज्यादा असर डालती है। इसलिए वे अगर हेल्दी डाइट के साथ ही शारीरिक गतिविधियां बढ़ा दें और शराब में कटौती करें, तो उनके लिए दीर्घ स्वास्थ्य संभव हो सकता है।