एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को हुआ किडनी इंफेक्शन, जानें गर्मियों में किडनी को बीमारियों से बचाने के उपाय

किडनी शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करता है और जब शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं तो किडनी पर इसका बुरा असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 16, 2023 5:27 PM IST

Tips for healthy kidney in summers: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Tv actress Shivangi Joshi) किडनी इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे अस्पताल में लेटी हुई हैं। शिवांगी ने इस पोस्ट में लिखा कि अस्पताल में उनका इलाज (Shivangi Joshi Hospitalized) चल रहा है। शिवांगी ने लिखा कि वे किडनी इंफेक्शन (kidney infection) की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं लेकिन, अब उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।  अभिनेत्री ने बताया कि डॉक्टरों और हॉस्पिटल स्टाफ की मदद से उनका ट्रीटमेंट ठीक तरीके से चल रहा है और अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।

शिवांगी ने अपने फैंस से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील भी की। शिवांगी ने लिखा कि मैं लोगों को याद दिलाना चाहूंगी कि उनकी हेल्थ और बॉडी सबसे जरूरी होते हैं और इसलिए, उन्हें अपना ख्याल चाहिए। शिवांगी ने लोगों को सलाह दी कि वे पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड (Hydrated) रखें। (Tips for healthy kidney in summers in Hindi.)

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती हैं किडनी से जुड़ी समस्याएं

शिवांगी जोशी ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी कि गर्मियों में लोगों को खुद को हाइड्रेटेड रखना चाहिए और इसके लिए अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थों (increasing liquid intake in summer season) का सेवन करना चाहिए। दरअसल गर्मी में पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके साथ ही शरीर में इलेक्ट्रॉलाइट्स (electrolytes) और मिनरल्स की कमी होने लगती है जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

किडनी शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ करता है और जब शरीर में पानी की कमी (dehydration) होने लगती हैं तो किडनी पर इसका बुरा असर पड़ता है और किडनी और यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

किडनी को बीमारियों से बचाने के लिए एक्सपर्ट टिप्स

यूरोलॉजिस्ट, डॉ. भाविन पटेल (Dr Bhavin Patel, Consultant Urologist Zen Multispecialty Hospital) किडनी को स्वस्थ रखने और किडनी की बीमारियों से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बताते हैं जो इस प्रकार हैं-

  • पेशाब रोकने की गलती ना करें। इससे किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है और किडनी की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है।
  • जंक फूड का सेवन ना करें।
  • स्मोकिंग की आदत हो तो छोड़ दें।
  • मोटापे को कम करें और हेल्दी वजन मेंटेन (maintaining healthy weight)  करें।
  • डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रणमें रखना चाहिए।
  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
  • हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें।
  • दिन में 2-3 लीटर पानी पीएं।
  • पोटैशियम की अधिक मात्रा वाले फूड्स का सेवन सावधानी से करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source