... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 8, 2018 8:13 AM IST
हल्दी का तेल डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। .© Shutterstock
हल्दी के तेल में हल्दी पाउडर की तरह ही एंटी-एलर्जिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-फंगल और एंटी-पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। हल्दी के तेल में मौजूद फायदों के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। हल्दी का तेल औषधीय गुणों से भरा होता है। इसका प्रयोग वर्षों से आयुर्वेदिक उपचार के तौर पर किया जाता रहा है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
यब भी पढ़ें-कुछ ऐसे संकेत जो शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल की देते हैं जानकारी
डैंड्रफ से दिलाए छुटकारा
हल्दी का तेल डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। आप अपने रोजाना प्रयोग होने वाले हेयर ऑयल में 2 से 3 बूंद हल्दी का तेल मिलाकर सिर का मसाज करें। नियमित रूप से इसे लगाने पर आपको जल्द ही असर दिखने लगेगा।
सूजन और दर्द में राहत
हल्दी के तेल में एल्फा-कुरकुमीन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, मसल्स में दर्द की वजह से होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-दूध पीने के बाद इन 5 चीजों से करें परहेज, हो सकते हैं बड़े नुकसान
ब्लड सर्कुलेशन करे सही
हल्दी के तेल का खाना बनाने में इस्तेमाल करने से शरीर में रक्त प्रवाह ठीक रहता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। इसके तेल से मेटाबॉल्जिम भी बूस्ट होता है।
फटी एड़ियों का इलाज
एक उत्कृष्ट और प्रभावी उपचार होने के नाते, हल्दी का तेल फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाता है। 2 बड़ा चम्मच नारियल तेल में हल्दी तेल की कुछ बूंदें मिलाकर सोने से पहले लगाएं। इस तेल को लगाने से गर्म जरूर करें। इस तेल को नियमित रूप से लगाने से एड़ियां नर्म हो जाती हैं।