... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 21, 2020 8:02 AM IST
हल्दी ही नहीं इसका तेल भी है सेहत के लिए रामबाण, डैंड्रफ से लेकर जोड़ों के दर्द को करता है गायब।
Turmeric Oil Benefits : हल्दी और हल्दी वाला दूध पीने के फायदों (Benefits of Turmeric) से आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। लेकिन क्या आप हल्दी के तेल के फायदे जानते हैं? हल्दी की तरह की हल्दी के तेल में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एलर्जिक, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-पैरासिटिक और एंटी-फंगल के गुण पाए जाते हैं। हल्दी का तेल (Turmeric Oil Benefits) एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है।
औषधि बनाने के लिए आयुर्वेद (Ayurveda) में कई वर्षों से हल्दी के तेल (Turmeric Oil Use) का इस्तेमाल किया जा रहा है। हल्दी का तेल हल्दी के पौधे की जड़ों से निकाला जाता है। इस तेल में हल्दी की तरह कई (Turmeric Oil Benefits) महत्वपूर्ण औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में हमारी मदद करता है। हल्दी का तेल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा इम्यून सिस्टम (Immunity Booster Oil) को बेहतर करने और दिल को स्वस्थ (Healthy Heart) रखने में हमारी मदद करता है। हल्दी के तेल से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
जोड़ों में दर्द (Joint Pain) और सूजन की समस्या से परेशान लोगों को हल्दी का तेल (Turmeric Oil) लगाना चाहिए। हल्दी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो जोड़ें की समस्याओं को ठीक करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही यह मांसपेशियों में होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करता है। जोड़ों में होने वाले सूजन से राहत पाने के लिए आप सुबह शाम हल्दी के तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
दिल से संबंधित परेशानियों के लिए भी हल्दी का तेल फायदेमंद होता है। दरअसल, हल्दी के तेल से खाना बनाकर खाने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बेहतर करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही हल्दी के तेल से खाना बनाकर खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
हल्दी के तेल (Turmeric Oil) में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल के गुण पाए जाते हैं। हल्दी के तेल में मौजूद यह गुण इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Immunity Boost) करने में हमारी मदद करता है। इसी के साथ यह शरीर में होने वाली खतरनाक बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
दांतों के लिए भी हल्दी का तेल काफी अच्छा होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करता है। मसूड़ों में सूजन होने पर टूथपेस्ट करने के दौरान आप अपने ब्रश पर 1-2 बूंदें हल्दी तेल डालें। इस ब्रश से कम से कम 1-2 मिनट तक ब्रश करें। ऐसा करने से आपको मसूड़ों के सूजन से राहत मिलेगी।
डैंड्रफ ((Dandruff) को रूसी भी कहते हैं। रूसी से छुटकारा दिलाने में कच्ची हल्दी का तेल काफी अच्छा होता है। नारियल के तेल के साथ मिक्स करके आप कच्ची हल्दी का तेल बालों में लगा सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में रूसी की समस्या (Dandruff Problem) से छुकारा मिलेगा।
रोजाना सुबह पिएं शंखपुष्पी चाय, चेहरे की झुर्रियों समेत कई बीमारियां होगी छूमंतर
नमक वाले गुनगुने पानी से इस तरह से लें फुटबाथ, सेहत को होंगे कई हैरान करने वाले फायदे