
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 6, 2019 3:53 PM IST
नींबू पानी के साथ हल्दी मिलाकर पीने से होने वाले सेहत लाभ। © Shutterstock.
हल्दी का इस्तेमाल तो हर दिन आप खाना बनाने के लिए करते होंगे। इसे कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी शरीर से टॉक्सिन पदार्थ तो बाहर निकालती ही है, खून साफ करती है, शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। आप गले की खराश, सर्दी-जुकाम होने, थकान मिटाने के लिए हल्दी वाला दूध पीते (turmeric lemon juice benefits) होंगे, पर क्या कभी हल्दी को नींबू के साथ जूस (turmeric lemon juice benefits) बनाकर पिया है? नहीं पिया तो जानें हल्दी, नींबू का रस एक साथ पानी में मिलाकर पीने से सेहत को क्या लाभ होते हैं।
1 मार्केट में उपलब्ध हल्दी पाउडर से कही सेहतमंद कच्ची हल्दी होती है। इसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण मौजूद होते हैं। कैंसर आजकल महामारी की तरह फैलने वाला रोग होता जा रहा है। इससे बचना है, तो पहले से ही कुछ उपाय करने होंगे। इसमें हल्दी का सेवन काफी फायदेमंद होगा। हल्दी में नींबू मिलाकर जूस तैयार करें। इस हल्दी और नींबू वाले जूस (benefits of drinking turmeric lemon juice) को कीमोथेरेपी के समय पीने से फायदा होगा, पर इसे अपने डॉक्टर से बिना पूछे ना पिएं। प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है हल्दी।
2 हल्दी और नींबू वाले इस हेल्दी ड्रिंक को पीने से आप शारीरिक दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। हल्दी-नींबू का जूस पीने से शरीर में सूजन, गठिया, फ्री रेडिकल्स और जोडों में दर्द की समस्या से राहत रहती है।
3 हल्दी इंसुलिन स्तर को भी बैलेंस रखती है। इससे आप काफी हद तक डायबिटीज के शिकार होने से बच (benefits of drinking turmeric juice) जाते हैं। एंटीबैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुणों वाली हल्दी और विटामिन सी से भरपूर शहद कई शारीरिक समस्याओं से आपको बचाए रखने के लिए काफी है।
Buransh Benefits : ब्लड शुगर लेवल रखे कंट्रोल, बुरांश के और भी हैं कई लाभ
4 हल्दी चेहरे की खूबसूरती निखारने के काम भी आती है। यदि आप कच्ची हल्दी का सेवन करें, तो लिवर की सफाई होती है। लिवर हेल्दी होगा तो उसका पॉजिटिव असर आपके चेहरे के साथ ही संपूर्ण स्वास्थ्य पर दिखेगा।
5 हल्दी और नींबू का जूस ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी में पिएं, इससे वजन जल्दी कम होगा।
कच्ची हल्दी या फिर हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच लें। कच्ची हल्दी है, तो बेहतर है। इसका एक टुकड़ा लेकर उसे मिक्सी में पीस लें। इसमें आधा या एक नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच नमक, 2 चम्मच शहद डालकर दोबारा से मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इसे एक गिलास पानी में मिलाएं। अधिक खट्टा लगे तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं। चूंकि, तासीर में हल्दी गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन गर्मी में इस जूस का सेवन सप्ताह में सिर्फ दो बार करें। इसे सर्दी के दिनों में कई बार पी सकते हैं, नुकसान नहीं होगा।