वरदान है तुलसी, रोज करेंगे इस्तेमाल तो सेहत को होंगे ये 8 फायदे

पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यौन-दुर्बलता और नपुंसकता में भी इसके बीज का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 19, 2018 5:22 PM IST

ज्यादातर हिंदू घरों में तुलसी का पौधा मिल जाता है। इसके कई पौराणिक महत्व हैं, साथ ही तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है। तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं, जिसका इस्तेमाल हृदय रोग हो या सर्दी जुकाम वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। जानिए, तुलसी में मौजूद खूबियों के बारे में जो आपको कई रोगों से बचाए रखने में मदद करते हैं।

सर्दी में दे राहत

अगर आपको सर्दी या फिर हल्का बुखार है तो मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर उसका काढ़ा पीने से फायदा होता है। आप चाहें तो इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जानें, आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए चाय के साथ अंडा, सलाद, स्प्राउट्स

यौन रोगों की समस्या करे जड़ से खत्म

पुरुषों में शारीरिक कमजोरी होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यौन-दुर्बलता और नपुंसकता में भी इसके बीज का नियमित इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।

अनियमित पीरियड्स को करे दूर

अक्सर महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता की शिकायत हो जाती है। ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। मासिक चक्र की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का भी नियमित सेवन किया जा सकता है।

जब हो दस्त

अगर आप दस्त से परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों का इलाज आपको फायदा देगा। तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाकर पीस लें। इसके बाद उसे दिन में 3-4 बार चाटते रहें। ऐसा करने से दस्त रुक जाती है। इसे भी पढ़ें- सुपरफूड स्पिरुलिना के बारे में सुना है ? दिल के साथ-साथ कई रोगों से बचाता है

सांस की दुर्गंध करे दूर

सांस की दुर्गंध को दूर करने में भी तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं और नेचुरल होने की वजह से इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है। अगर आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लें। ऐसा करने से दुर्गंध चली जाती है।

चोट लग जाए तो

अगर आपको कहीं चोट लग गई हो तो तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो घाव को पकने नहीं देता है। इसके अलावा तुलसी के पत्ते को तेल में मिलाकर लगाने से जलन भी कम होती है।

इसे भी पढ़ें- हरदम रहते हैं थके-थके, कहीं विटामिन बी12 की कमी तो नहीं ?

चेहरे की चमक बढ़ाए

त्वचा संबंधी रोगों में तुलसी खासकर फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से कील-मुहांसे खत्म हो जाते हैं और चेहरा साफ होता है।

कैंसर की संभावना हो कम

कई शोधों में तुलसी के बीज को कैंसर के इलाज में भी कारगर बताया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्ट‍ि नहीं हुई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source