
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 19, 2018 2:04 PM IST
हाई ब्लड शुगर से परेशान लोगों को खान-पान के मामले में सावधानी बरतनी पड़ती है और डायट में कई व्यापक बदलाव करने पड़ते हैं। डायबिटीज़ एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है जिसमें शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव होते हैं और उसी के आधार पर इसका इलाज किया जाता है। बहुत से हेल्थ एक्सपर्ट ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने के लिए तुलसी के पत्ते खाने की सलाह देते हैं। घर पर तुलसी का पौधा लगाने से होते हैं ये फायदे!
डायबिटीज़ के लिए है तुलसी एक कारगर दवा-
तुलसी एक भारतीय जड़ी-बूटी है जो एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक दवा मानी जाती है। तुलसी के पौधे के पत्ते, फूल और बीज खाद्य हैं और इसे कई भारतीय नुस्खों में उपयोग किया जाता है। तुलसी के पत्ते न केवल प्रसाद जैसी चीज़ों का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि भोजन के गुणों को सुरक्षित रखने और बढ़ाने के लिए माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो विभिन्न बीमारियों से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। पुराने समय से यह माना जाता है कि तुलसी डायबिटीज़ को मैनेज करने में मदद करती है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है। तुलसी की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक लेवल कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं। तुलसी के पत्ते चबाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम होता है और इस तरह डायबिटीज के कारण होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलती है।
डायबिटीज़ में ऐसे करें तुलसी का सेवन-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.