
Also Read
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं की बात उठने पर हम केवल मेस्ट्रुअल क्रैम्प्स, संबंधी, हेवी ब्लीडिंग, दाग-धब्बे लगने जैसी प्रॉब्लम के बारे में बात करते हैं। लेकिन ऐसी कई और चीजें हैं जो पीरियड्स के समय पर महिलाओं को सहनी पड़ती हैं; और ऐसी ही एक समस्या है वैजाइना में खुजली। और यह आखिरी चीज है जिसको कोई भी लड़की बर्दास्त करना चाहेगी। लेकिन ऐसा भी समय होता है जब आप कुछ नहीं कर सकती- न तो आप वहां खुजली कर सकती हैं और ना ही आप उस समस्या को अनदेखा कर सकती हैं। मेरी टीनएज के दौरान, मैंने एक बार कई बार वैजाइनल इचिंग की इस समस्या का सामना किया। तब मेरी एक सहेली ने मुझे घर पर ही वैजाइनल वॉश बनाने का तरीका बताया जो वैजाइनल एरिया को साफ करने और खुजली को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
पीरियड्स के दौरान वैजाइना में खुजली के कई कारण हो सकते हैं - जमा हुआ खून,वैजाइनल एरिया में सूजन, यीस्ट इंफेक्शन, सैनिटरी पैड से एलर्जिक रिएक्शन।
पीरियड्स के दौरान इन समस्याओं से राहत के लिए ये दोनों वैजाइनल वॉश मैंने घर में बनाएं और इस्तेमाल किया। आप भी ट्राई कर सकते हैं:
दही: घर का बना दही आप वैजाइन वॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। पानी में 2-3 चम्मच दही मिलाएं और वैजाइनल एरिया को साफ करें ताकि कोई भी बैक्टेरिया बचे नहीं। पीरियड्स के दौरान, वैजाइनल एरिया को साफ करने के लिए यह तरीका अपनाएं और पैड यूज़ करने से पहले सादे पानी से साफ करें।
नींबू के पत्ते: आपके लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि बाज़ार में जितनी आसानी से नींबू मिल जाते हैं उतनी आसानी से नींबू के पत्ते नहीं मिलते। लेकिन अगर आपको मुट्ठी भर पत्ते मिल जाए तो यह बहुत मददगार साबित हो सकता है। नींबू के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो वैजाइना के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करते हैं और इंफेक्शन को रोकते हैं। किसी बर्तन में नींबू के पत्तों को उबाल लें, मिश्रण को ठंडा करें और इसे वैजाइनल वॉश की तरह इस्तेमाल करें।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.