डेंगू, मलेरिया से बचने के लिए बिना खर्च के घर पर बनाइए ये mosquito-repellant!

क्या घर पर बनाया हुआ नैचुरल mosquito-repellant दूसरे केमिकल mosquito-repellant के तुलना में सेफ होते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : November 1, 2017 10:22 AM IST

पहले जमाने में लोग शाम के वक्त पूजा या आरती करते वक्त धूप क्यों जलाते थे, क्या आपको पता है? ताकि घर में उस वक्त जो मच्छर या कीड़ा आदि जो घुसते थे वह मर जाये या भाग जाये। लेकिन आजकल किसको समय है तो ये सारे विधि-विधान करें। इसलिए मच्छर को भगाने के लिए टेबलटॉप मशीन की आजकल बहुत चलन है। सिर्फ छोटे बोतल में रिपेलेंट लिक्विड भरकर हिटिंग मशीन में लगा दें और मच्छर भाग जायेंगे। लेकिन इन केमिकल रिपेलेंट से स्किन एलर्जी या सांस लेने में बहुत लोगों को प्रॉबल्म होता है। तो फिर क्यों न ऐसा नैचुरल रिपेलेंट बनाये जिससे कि रूपया भी खर्च न हो और नैचुरल रिपेलेंट मिले। चलिये आपको इसका एक बेहतर ऑप्शन देते हैं।

मैंने एक नैचुरल डिफ्यूज़र बनाया है जो मच्छरों पर बहुत असरदार तरीके से काम करता है। तेल और मॉस्क्यूटो रिपेलेंट क्रीम का तो हम बहुत इस्तेमाल करते हैं तो चलिये ऐसे मॉस्क्यूटो रिपेलिंग ऑयल लगाते हैं जो आप घर में बना सकते हैं। मैंने दो तरह का बनाया और दोनों बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा है। मॉस्क्यूटो प्लग-इन रिफिल बनाने के लिए-

आपको चाहिए-

1 खाली रिफिल का बोतल

2 बड़े चम्मच नीम का तेल

5 छोटा टैबलेट कपूर

विधि

कपूर को पीस लें और नीम के तेल को एक खाली रिफिल बोतल में डालें। अगर आपके पास एक बड़ा बोतल हो तो उसमें थोड़ा नारियल का तेल भी डाल सकते हैं। लेकिन रिफिल बोतल में डालने से पहले दोनों तेलों को पहले से अच्छी तरह से मिला लें। अब उसमें कपूर डालकर रिफिल बोतल को बंद कर दें और हिटिंग मशीन में लगा दें। कपूर और नीम के तेल का भी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। नीम में जो एन्टीप्रोटोजोल कम्पाउन्ड होता है वह मच्छर को भगाने में मदद करता है।

मैंने दूसरे कमरे के लिए भी टी ट्रि ऑयल का इस्तेमाल नीम के जगह पर किया और साथ में सिट्रोनेला अच्छी तरह से मिलाया। ये डिफ्यूज़र 15 दिनों तक चलता है जो पॉकेट का भी ध्यान रखता है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.