सर्दी, खांसी और फ्लू से राहत पाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं बाम

घर पर बने इस बाम से आपको तुरंत सर्दी खांसी से राहत मिल सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 6, 2017 7:49 AM IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। जाहिर है इन दिनों सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे आम बीमारियों का अधिक खतरा होता है। इसके अलावा नाक बहना और गले की खराश भी बड़ी समस्या है। कोल्ड और कफ से पीड़ित लोगों के लिए बाम से आराम मिलता है। इसे सीने, गले और पीठ पर लगाना होता है। इससे सीने की बेचैनी से राहत मिलती है। जाहिर है इस तरह का बाम आप हमेशा बाजार से खरीदते होंगे। जिसका बार-बार इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए सही नहीं है। वैसे आप घर पर भी बाम बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात आप अपने घर में मौजूद चीजों से इसे बना सकते हैं। इससे आपको सर्दी और खांसी से राहत मिल सकती है।

आपको चाहिए ये चीजें

ऐसे बनाएं

  • एक डबल बॉयलर लें और मोम के पेस्टेल को पिघाल लें। आप इसे माइक्रोवेव में एक कटोरे में पिघाल सकते हैं।
  • इसे डबल बायलर से निकालें और इसे ठंडा होने दें।
  • इसके बाद इसमें नारियल तेल और एसेंशियल ऑयल मिला लें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें और आपको इसकी स्मेल आ सकती है।
  • इसके बाद इस मिश्रण को एक कांच के जार में डाल दें।
  • इस मिश्रण को ठंडा होने दें। यानि कम से कम दो घंटे के बाद ही लगाएं।
  • यह मिश्रण क्रीमी टाइप का बन जाएगा और इसे आसानी से लगा सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- [1] Gardiner, P. (2000). Peppermint (Mentha piperita). The Center for Holistic Education and Research. Revised May, 2, 1-22.

[2] Shaw, P. E. (1979). Review of quantitative analyses of citrus essential oils. Journal of Agricultural and Food Chemistry, 27(2), 246-257.

[3] Worwood, V. A. (2012). The Complete Book of Essential Oils and Aromatherapy: Over 600 Natural, Non-Toxic and Fragrant Recipes to Create Health Beauty a Safe Home Environment. New world library.

[4] Sandhu, D. S., & Heinrich, M. (2005). The use of health foods, spices and other botanicals in the Sikh community in London. Phytotherapy Research, 19(7), 633-642.