Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पीलिया से पीड़ित लोग जल्दी आराम पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन

योग के जरिए तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाएं कम करने में मदद मिलती है, जिससे पीलिया का इलाज तेजी से होता है!

पीलिया से पीड़ित लोग जल्दी आराम पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन

Written by Editorial Team |Published : January 9, 2018 12:38 PM IST

पीलिया के इलाज के लिए आपको तीन लेवल मानसिक, शारीरिक और खानपान पर काम करना होता है। पीलिया के दौरान, आप कमजोर महसूस करते हैं, आपको अपने मन का ध्यान रखना चाहिए, भले ही शरीर में पीड़ित हो। एक इंसान शरीर और मन का एक जटिल मिश्रण है। जब शरीर की बीमारी होती है, तो यह मन की स्थिति को प्रभावित करती है, और जब मन पर बोझ पड़ता है, तो इससे शरीर में ऊर्जा का लेवल प्रभावित होता है। आप मन को सकारात्मक और आराम देने के लिए मैडिटेशन कर सकते हैं।

पीलिया से पीड़ित लोगों को चिंता, तनाव, चिड़चिड़ापन और क्रोध से बचना चाहिए क्योंकि ये नकारात्मक भावनाएं पहले से ही कमजोर शरीर में प्राण या जीवन शक्ति को कम करती हैं। योग ना केवल इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है बल्कि आपको सक्रिय भी बनाता है जिससे आपको नकारात्मक भावनाओं से निपटने में भी मदद मिल सकती है। दिल्ली स्थित आर्ट ऑफ लिविंग योग के रीजनल डायरेक्टर गौरव वर्मा आपको बता रहे हैं कि पीलिया जैसे खतरनाक बीमारी से निपटने में योग से कैसे मदद मिल सकती है।

पीलिया में बाइल यानि पित्त के अधिक स्राव से राहत पाने के लिए आप योगासन, प्राणायाम और धौती क्रियाओं के जरिए शरीर में ऊर्जा बनाए रख सकते हैं। बाइल का अधिक स्राव ही पीलिया का मुख्य कारण है। आपको नीचे बताए गए आसन करने चाहिए।

Also Read

More News

बद्ध-पद्मासन- इस आसन को करने से आपके पेट के अंग, खासकर लीवर मजबूत बनते हैं और आपकी बॉडी को टोन मिलता है।

सर्वांगासन- इससे लीवर, किडनी और और श्वसन प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा इससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

मत्स्यासन- इससे आपके सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके आलावा पेट के अंग को टोन मिलता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।

उज्जायी क्रिया- उज्जय श्वास शरीर और मन में विश्राम लाता है।

योग निद्रा- योग निद्रा शरीर और मन के लिए एक अच्छी आराम तकनीक है। स्वाभाविक रूप से शरीर के लिए बेहतर है। इससे आपको बेहतर नींद आती है।

वामन धौती- वामन घौती आपकी जीभ की जड़ को मध्य उंगली के साथ उत्तेजित करके उल्टी करने की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से एलीमेंट्री कैनल में अतिरिक्त पित्त और गैस से छुटकारा पाने में मदद करती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More