... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : November 16, 2017 12:36 PM IST
सर्दियों में वायरल कोल्ड होना ये आम बात है। क्योंकि इस मौसम में इंफेक्शन और बढ़ता है। मगर अब नहीं बहेगी आपकी नाक और नहीं होगा सिरदर्द। ईट राइट 24×7 की न्यूट्रिशनिस्ट करिश्मा चावला कहती है इस मौसम में वायरल कोल्ड से बचना है तो आपको पूरे साल अपनी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना होगा। इम्यून सिस्टम आपके शरीर का ऐसा भाग है, जो आपको बैक्टिरीया, वायरस और पैथोजेन्स से बचाती है। नर्वस सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य के साथ शरीर के हर भाग को रखना है हेल्दी तो आपको इम्यून सिस्टम मजबूत रहनी बहुत जरूरी है। इन टिप्स की मदद से आपको वायरल कोल्ड कम हो सकता है।
इम्यूनिटी को मजबूत कीजिये
हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करना ये हमारे रोज का काम होता है जैसे शरीर को स्वच्छ रखने के लिये रोज नहाते है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिये कोई आसान तरीका नहीं है। सर्दियों में बीमारियों को दूर रखने के लिये आपको अपने सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है।
स्टेप 1: बी.एम.आर को ज्यादा रखने के लिये संतुलित आहार शुरू करना चाहिए। अपने बॉडी मास को सीमित रखने के साथ-साथ शरीर के फैट को कम करना भी ज़रूरी होता है।
स्टेप2: दिन में समय निकालकर कुछ समय धूप में खड़े रहिये और रोजाना अपनी नींद पूरी कीजिये।
स्टेप3: सुबह या शाम का वर्कआउट करना न भूलें और सही मात्रा में पानी पियें।
स्टेप4: विटामिन और प्रोबायोटीक आपके शरीर को मिल जाए ऐसे फूड अपने खाने में जरूर रखिये। रोजाना विटामिन डी के सप्लिमेंट लेने से कोल्ड, फ्लू जैसी समस्या आपको नहीं होती है और विटामिन की कमी भी पूरी हो जाती है।
स्टेप5: साल के इस समय में व्हीट ग्रास का सेवन करना सेहत के लिये फायदेमंद होता है। व्हीट ग्रास में जो एंजायम और अमायनो एसिड्स होते है वो कारसीनोजन्स लडने में मदद करते है। ऐसे गुण किसी फूड या दवाई में नहीं होते हैं। इससे शरीर के सेल्स मजबूत होते है और लीवर के डिटॉक्सिफिकेशन होने में मदद मिलती है। शरीर को सेहतमंद रखने के लिये ओमेगा 3 फूड्स और सप्लिमेंट्स को भी अपने आहार में शामिल कर सकते है।
स्टेप6: कोल्ड, कफ और सिरदर्द की वजह से आपकी भूख कम हो जाती है। मगर आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिये आपको फ्ल्यूड जैसी चीजें खाना जरूरी होता है। फ्ल्यूड जैसी चीजें सूप और फ्रूट जूस पानी के साथ लेने से आपके शरीर से टॉक्जिन बाहर जाने में मदद मिलती है। गरम खाना भी आपके सेहत के लिये बेहतर है।
Read this in English.
अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock