एसिडिटी से होने वाले माइग्रेन से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये 4 आजमाए हुए उपाय

क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम खाने से भी आपको सिरदर्द से राहत मिल सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 19, 2017 8:57 AM IST

माइग्रेन अटैक एक गंभीर समस्या है। कभी-कभी सिरदर्द होने से मतली का अनुभव होता है और आंखों के सामने तेज रौशनी छा जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह है जब तक आप पेरासिटामोल नहीं लेते हैं, तब आपको आराम नहीं मिलता है। लेकिन इससे राहत पाने के लिए लगातार गोलियां खाने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं।

मुझे भी पहले माइग्रेन का दर्द होता था। मसालेदार खाना, बहुत अधिक चीनी, मासिक धर्म आना, भोजन में परिवर्तन या नींद की आदतों के कारण भी यह समस्या हो सकती है। लम्बे समय तक मैं पेरासिटामोल जैसी दवाओं पर निर्भर रहा लेकिन मैं इससे निपटने के लिए सुरक्षित तरीके ढूंढना चाहता था। मेरे अनुभव के आधार पर कुछ चीजों से मुझे आराम मिला। अगर आप भी एसिडिटी रिलेटेड माइग्रेन से पीड़ित रहते हैं, तो आपको इन चीजों को ट्राई करना चाहिए।

1) ठंडा दूध

एसिड माइग्रेन से निपटने का यह एक बेहतर उपाय है। एक गिलास ठंडा दूध पीने से आपको कुछ ही मिनटों में दर्द से राहत मिल सकती है। जब तक आप बेहतर महसूस नहीं करते, तब पीते रहें। लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा दूध ना पियें। टेस्ट के लिए आप इसमें वेनिला या सिरप मिला सकते हैं।

2) आइसक्रीम

आइसक्रीम खाने से आपको माइग्रेन के दर्द से राहत मिल सकती है। ठंडी होने की वजह से इससे आपको दो फायदे होते हैं पहला पेट की जलन शांत होती है और सिरदर्द कम होता है। आइसक्रीम और ठंडा दूध कैल्शियम से भरे हुए हैं जो पेट के एसिड को बेअसर करते हैं।

3) प्लेन सोडा

एक गिलास प्लेन सोडा पीने से आपको एसिडिटी से राहत मिल सकती है। इसमें जलजीरा और नींबू निचोड़कर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी। ध्यान रहे कि इसे धीरे-धीरे पियें।

4) उल्टी

उल्टी करने से आपको पेट में बनने वाले एसिड को क्लियर करने में मदद मिलती है और माइग्रेन से राहत मिलती है। मतली माइग्रेन का एक कॉमन साइड इफेक्ट है। आप अपने पेट को दबाकर और मुंह में उंगली डालकर उल्टी कर सकते हैं। लेकिन पेट में एसिड को पतला करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पियें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source