Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नवरात्री जैसे त्योहारों के समय में पेट की समस्याएं (Stomach Problems) भी काफी आम होती हैं। फेस्टिवल्स के समय में व्रत करने के अलावा त्योहार की धूम-धाम का हिस्सा बनने के लिए लोग गरबा डांस और अलग-अलग तरह कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। ऐसे में लोग अक्सर अनाप-शनाप खा लेते हैं, और कई बार देर रात तक जागने के कारण भी ब्लोटिंग, पेट दर्द और इनडायजेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
ऐसे में आप कुछ नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत पा सकते हैं। Home Remedies for stomach problems.
मीठे फिग या अंजीर के फल भी पेट के लिए बहुत अच्छी रेमेडी साबित होते हैं।यह एक नैचुरल स्टूल सॉफ्टनर है। दरअसल इसमें मौजूद नैचुरल लैक्सेटिव आपके पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। अंजीर के 3-4 टुकड़ें रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इन्हें खा लें और जिस पानी में अंजीर भिगोए थे वह पानी भी पीएं।
अदरक को पेट की समस्याओं में भरोसेमंद इलाज के तौर पर देखा जाता है। इसमें पाए जाने वाले वोलाटाइल नैचुरल ऑयल होता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। आपको इसे उबालकर इसका पानी पीना चाहिए। इससे पेट की गैस और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। इसके अलावा खाने में भी इसका इस्तेमाल करें।
फेनल सीड्स या सौंफ भी पाचन के लिए मददगार साबित होता है। यह अपच, गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से राहत दिलाती है। खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ के बीज चबाएं। सौंफ एक अच्छा माउथ फ्रेशनर भी है। जिन लोगों को सौंफ चबाना पसंद ना हो वो सौंफ की चाय बनाकर पी सकते हैं। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें। फिर इसे छान कर पी लें। यह चाय सिरदर्द और पेट के दर्द जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाती है।