अपच, एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलना जैसी पाचन परेशानियों से राहत पाने के 9 घरेलू उपाय

इन समस्याओं से राहत पाने के लिए अब आपको दवा लेने की जरूरत नहीं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 17, 2017 12:10 PM IST

इसमें कोई शक नहीं है कि अगर आपका पेट खराब रहेगा, तो आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। एसिडिटी, ब्लोटिंग या अपच जैसी समस्या होने पर आपको हर बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर भी कुछ आसान उपायों के जरिये पेट संबंधी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या-क्या हैं वो उपाय।

1) पेट फूलने के लिए अदरक

अदरक में वोलाटाइल (वाष्पशील) ऑयल होता है जो पेट फूलने से राहत देता है। आपको इसे उबालकर इसका पानी पीना चाहिए। इससे पेट की गैस और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। इसके अलावा खाने में भी इसका इस्तेमाल करें।

2) अपच के लिए पेपरमिंट टी

इसमें भी वोलाटाइल तत्व होता है जो अपच को सही करता है। इसके पत्तों को उबालकर पानी पीने से लाभ होता है। आप इसके तेल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर पी सकते हैं। यह एसिडिटी को बढ़ा सकता है इसलिए अगर आप हार्टबर्न से पीड़ित हैं, आपको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

3) कब्ज के लिए अंजीर

अंजीर में कुछ प्रोटीन होते हैं जो एक नैचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करते हैं। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह खा लें और पानी पी लें। इससे आपको स्टूल पास करने में आसानी होगी।

4) पेट फूलने के लिए सौंफ

इसमें वोलाटाइल तत्व होते हैं जो पेट फूलने से राहत दिलाते हैं। आप इन्हें खाने के बाद चबा सकते हैं। इसके अलावा आप पानी के साथ उबालकर चाय बना सकते हैं। इससे पेट और आंत की जलन को शांत करने में मदद मिलती है।

5) कब्ज के लिए केला

कब्ज कितनी गंभीर समस्या है यह आप अच्छी तरह जानते होंगे। इससे आपको सिरदर्द, सुस्ती, थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। केला और सब्जियां फाइबर का अच्छा स्रोत हैं इसलिए आपको कब्ज से निपटने के लिए इनका खूब सेवन करना चाहिए।

6) डकार से बचने के लिए धीरे और चबाकर खाएं

चबाकर नहीं खाने से पेट में गैस बन सकती है। इसके अलावा जब आप बिना चबाये खाना निगलते हैं, तो मुंह की लार खाने से नहीं मिल पाती है। इससे पेट में पाचन क्रिया पर अधिक दबाव बनता है और आपको बर्पिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए धीरे और चबाकर खाना चाहिए।

7) समय पर खाएं

नाश्ता छोड़ना और सीधा दोपहर में खाने के बीच कई घंटे हो जाते हैं जिससे पेट में गैस, हीटबर्न और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी तरह समय पर लंच या डिनर नहीं करना और देर-देर तक भूखे रहने से क्रोनिक इनडाइजेशन, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको नाश्ते के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में कुछ ना कुछ खाते रहना चाहिए। इसके अलावा रात को सोने से करीब दो घंटे पहले खाना चाहिए।

8) पेट की पेशानी से बचने के लिए तनाव फ्री रहें

कई अधयनों के अनुसार, तनाव और चिंता के कारण आपको कई पाचन तंत्र समस्याएं हो सकती हैं। जब यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो आपके पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए फिजिकल एक्सरसाइज, योग और अन्य एक्टिविटी करें और माइंड को स्ट्रेस-फ्री रखें।

9) गैस की समस्या से बचने के लिए खाने के साथ कोल्ड फूड्स और ड्रिंक्स से बचें

खाने के साथ ठंडे पानी पीने से पाचन रस और एंजाइम की प्रभावशीलता कम हो सकती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह इसलिए हमेशा खाने के बाद ही पानी पियें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.