घुटनों का दर्द जहां बढ़ती उम्र की निशानी मानी जाती है वहीं अब विटामिन डी की कमी जैसे कई कारणों से भी कम उम्र में भी जॉइंट पेन की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। कई बार यह दर्द बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है। घुटनों में दर्द की वजह से उठने-बैठने और चलने या झुकने जैसी गतिविधियों में भी परेशानी होने लगती है। घुटने में दर्द की सही वजह का पता लगाने के लिए डॉक्टर से सम्पर्क करें और दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों और प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खे हम लिख रहे हैं यहां-
कपूर का तेल – इससे जोड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे उनमें से दबाव कम हो जाता है और जलन भी। इस तेल को बनाने के लिए एक कटोरी गर्म नारियल तेल में एक चम्मच कपूर मिलाएं। तेल ठंडा होने दें। फिर दिन में दो बार घुटनों पर इससे मसाज करें।
अजवायन – अजवायन के एनेस्थेटिक और एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व घुटने का दर्द कम करते हैं। साथ ही, अर्थराइटिस और दूसरी इनफ्लेमेटरी बीमारियों के कारण होने वाली सूजन और लालिमा को दूर करते हैं। अजवायन को कूट कर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं और पेस्ट को घुटने पर लगाएं। तुरंत आराम मिलेगा।
कैस्टर ऑयल – गर्म कैस्टर ऑयल से घुटनों पर मसाज करें और फिर घुटने की गर्म सिकाई करें। इससे घुटने का दर्द नैचुरली कम हो जाएगा। कैस्टर ऑयल में एंटी-इनफ्लेमटरी तत्व होते हैं जो इनफ्लेमेशन दूर करने के साथ इम्यून सिस्टम को ज्यादा एंटीबॉडीज़ पैदा करने के लिए उकसाता है जिससे ये स्थिति बेहतर होती है।
आइस पैक – मुंबई के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर अमित धौंड कहते हैं कि घुटने में तेज़ दर्द हो तो आइस पैक लगाकर राहत मिल सकती है। न सिर्फ दर्द से राहत बल्कि सूजन और इनफ्सेमेशन भी कम होती है।
हल्दी – हल्दी एंटीसेप्टिक होती है, साथ ही इसमें सर्क्यूमिन होता है जिसकी वजह से ये दर्द भी दूर करती है। हल्दी पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और घुटना दर्द होने पर दिन में दो बार ये पेस्ट लगाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.