... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : July 10, 2020 11:21 AM IST
मानसून में घर की सीलन और फंगस सेहत पर डाल सकती है बुरा असर, इन रोगों का रहता है खतरा
Monsoon Health Tips : गर्मी के बाद बारिश का मौसम तन और मन दोनों को काफी सुकून देता है, लेकिन मानसून का मजा तब खराब हो जाता है, जब हम अपने घर की दीवारों पर फंगस और सीजल देखते हैं। फंगस और सीलन से ना सिर्फ इंफेक्शन होता है, बल्कि इससे तरह-तरह की बीमारियां भी होने का खतरा बढ़ता है। कोरोनाकाल में वैसे भी लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक है। इस वजह से अपने घर को संक्रमणमुक्त रखना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे बारिश के मौसम में आप अपने घर को सीलन और फंगस (Monsoon Health Tips) से दूर रख सकते हैं।
बारिश के सीजन में सूक्ष्मजीव और कीटाणुओं की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ने लगती है। इसका कारण घर में थर्मल इंसुलेशन न होना, धूप-हवा का ठीक से न आना, साफ-सफाई की कमी के कारण नमी और सीलन पैदा होती है। इससे कारण फंगस की समस्या (Monsoon Health Tips) भी देखने को मिल जाती है।
घर में सीलन के कारण एस्परजिलस, अल्टरनारिया, पेनिसिलियम और क्लोडोस्पोलियम जैसी फंगल प्रजातियां पनपने लगती हैं। इसके कारण व्यक्ति को एलर्जी, अस्थमा, डर्मिटाइटिस और राइनाइटिस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
मानसून के सीजन में सीलन और फंगस की समस्या अधिक देखने को मिलती है। घर के बाथरूम, बंद पड़े कमरे में अधिक फंगस, सीलन और कीट पनपते हैं। इन सीजन और फंगस से आप कीटनाशक छिड़काव और फ्यूमिगेशन करवाकर छुटकारा पा सकता हैं। इससे मच्छर, कीट और मक्खियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से विकसित हो रही ‘साइलेंट इम्युनिटी’
किचन और वॉशरूम में जहां पर पानी का अधिक इस्तेमाल होता है या फिर जहां धूप नहीं जाती है, वहां सूखा रखने की कोशिश करें।
सप्ताह में एक दिन कीटनाशक से किचन की अच्छे से सफाई करें।
नमी और सीलन वाले कमरे में बिल्कुल भी ना सोएं।
घर में प्राकृतिक रूप से धूप आने दें। अपने घर की खिड़कियों को कुछ समय के लिए जरूर खोलकर रखें।
सीलन से खराब हो चुकी दीवारों की दरारों को वॉटरप्रूफ चूना से भरें। ऐसा करने से दोबारा उस जगह पर सीलन नहीं होगी।
डब्लूएचओ ने कहा, कुछ परिस्थितियों में हवा के जरिए फैल सकता है कोरोनावायरस
लौंग का उपयोग करके भी आप सीलन से निजात पा सकते हैं। इसके लिए दालचीनी और लौंग को करीब आधे घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। इस पानी को उबालकर अपने घर में रूम प्रेशनर की तरह छिड़काव करें।