खस खस के दाने दिलाते हैं मुंह के छालों से आराम

पेट की समस्याएं मुंह के छालों की मुख्य वजह हैं इसीलिए खसखस का सेवन करने से छालों की समस्या से राहत पायी जा सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 13, 2018 7:35 PM IST

कभी-कभी खान-पान में गड़बड़ी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिसके चलते मु्ह में छाले पड़ जाते हैं। यह छाले आकार में भले ही छोटे होते हैं लेकिन यह परेशानी भरे हो सकते हैं। तो क्या आपको भी अक्सर मुंह के छाले या माउथ अल्सर होते हैं? तो आप आजमा सकते हैं एक नैचुरल, आसान और जल्दी असर करने वाला तरीका जो है  खसखस के दानों का इस्तेमाल। खसखस के दाने या पॉपी सीड की तासीर ठंडी होती है जो मुंह के अल्सर से राहत दिलाने में मददगार साबित होती है। मुंह के छालों में खसखस का इस्तेमाल कई लोग करते हैं और इसके बारे में आयुर्वेद में भी लिखा गया है।

कैसे करता है खसखस असर-

दरअसल खसखस पेट को ठंडक प्रदान करता है। पेट की समस्याएं मुंह के छालों की मुख्य वजह हैं इसीलिए खसखस का सेवन करने से छालों की समस्या से राहत पायी जा सकती है।

खसखस के बीज को ऐसे करें इस्तेमाल-

सूखे नारियल के बारीक टुकड़े, पीसे हुए शुगर कैंडी और पीसे हुए खसखस के बीज को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। तुरंत राहत के लिए इस गोली को चूसें। आप चाहें तो पीने के लिए खसखस का ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए नारियल और खसखस को एकसाथ पीस लें करें और फिर इस मिश्रण को इलायची, काजू और किशमिश के साथ मिलाकर पका लें और खाना खाने के बाद पीएं।

खसखस के और भी कई फायदे हैं जैसे-

  • खसखस में आयरन होता है जो एनीमिया से बचाने में मदद करता है।
  • खसखस में फास्फोरस होता है जिससे दांत मजबूत होते हैं। यह गम प्रॉब्लम से बचाने में मदद करता है।
  • इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे बीपी कंट्रोल होता है।
  • इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने से कब्ज दूर होती है और डाइजेशन इम्प्रूव होता है।

चित्र स्रोत :Shutterstok.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source