
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 15, 2020 11:23 PM IST
Triphala Water: त्रिफला पानी पीने के 5 फायदे, ये रहा इस स्वास्थ्यवर्धक पानी को बनाने का तरीका। © Shutterstock.
Benefits of Triphala Water: त्रिफला सेहत के लिए एक फायदेमंद जड़ी-बूटी (Triphala herb) है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। त्रिफला तीन फलों आंवला, बहेड़ा और हरड़ को मिलाकर तैयार किया जाता है। त्रिफला (Triphala) बालों के साथ ही शरीर से संबंधित कई समस्याओं (Triphala benefits in hindi) का जड़ से इलाज करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के अलावा, इम्यूनिटी बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्सिफाई करने, वजन घटाने (Triphala for Weight loss) के भी काम आता है।
इसमें मौजूद तीनों फल डिटॉक्सिफिकेशन और पेट की समस्याओं को दूर करते हैं। ये तो बात हुई त्रिफला पाउडर या चूर्ण के सेहत पर होने वाले फायदों के बारे में, पर क्या आप जानते हैं कि त्रिफला का पानी (Triphala water) सेहत के लिए कितना लाभदायक होता है? जानें, त्रिफला पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ (Health benefits of triphala water) और इस पानी को बनाने के तरीके (How to make triphala water) के बारे में यहां...
पाचन तंत्र के लिए त्रिफला पाउडर बहुत हेल्दी माना गया है। इसमें लैक्सेटिव गुण होने के कारण यह पाचन संबंधित परेशानियां (Triphala Water Cures Digestive problems) से आपको बचाए रखता है। बाउल मूवमेंट सही रहता है। सुबह सोकर उठने के बाद आप खाली पेट त्रिफला का पानी पिएंगे, तो पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कब्ज की समस्या भी दूर होगी।
कई बार उल्टा-सीधा खाने से पाचन की सेहत खराब हो जाती है। इसमें टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इसे बाहर निकालने के लिए त्रिफला का पानी पिएं। खाली पेट त्रिफला का पानी (Triphala water removes toxins) पिएंगे, तो शरीर हाइड्रेट रहने के साथ ही टॉक्सिन भी निकलता है।
Triphala for Weight loss : वजन भी कम करता है त्रिफला, जानें कैसे करना चाहिए इस्तेमाल
गर्मी में आंखों की समस्या भी लोगों को परेशान करती है। ऐसे में त्रिफला के पानी (Triphala water benefits) से आंखें धोएं, लाभ होगा। यह पानी आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। सुबह-शाम इस पानी से आंखें धोने से आंखों की सेहत अच्छी बनी रहती है। खुजली और जलन की समस्याएं आंखों में नहीं होती हैं।
त्रिफला में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण मौजूद होने के कारण सूजन की समस्या कम होती है। शरीर में रक्त संचरण बढ़ता है। त्रिफला का पानी भी शरीर में सूजन और दर्द को कम करता है।
Triphala Tea Benefits: बेली फैट और वजन कम करना है, तो पिएं त्रिफला चाय, घर पर ऐसे बनाएं
त्रिफला (How to make Triphala water) पानी बनाने के लिए दो कप पानी उबालें। इसमें दो चम्मच त्रिफला पाउडर डालें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। इसे छान लें और सुबह खाली पेट इसे पिएं, तो लाभ होगा। हालांकि, त्रिफला की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन गर्मी के दिनों में सीमित मात्रा में ही करें।