
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 21, 2020 1:50 PM IST
Triphala Benefits in Hindi (त्रिफला के फायदे): वजन कम करने के लिए यूं करें त्रिफला का सेवन, त्रिफला के और भी हैं कई सेहत लाभ।
त्रिफला का इस्तेमाल वर्षों से किया जा रहा है। त्रिफला एक बेहद ही हेल्दी आयुर्वेदिक रासायनिक फार्मुला है, जिसमें आंवला, बहेड़ा और हरड़ को एक साथ समान मात्रा में मिलाक तैयार किया जाता है, इसलिए त्रिफला शब्द का शाब्दिक अर्थ "तीन फल" रखा गया है। त्रिफला (Triphala) सिर्फ बालों के लिए ही हेल्दी नहीं होता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा, त्रिफला (Triphala benefits in hindi) शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है।
इसमें मौजूद आंवला, बहेड़ा, हरड़ को आयुर्वेद में काफी स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। ये तीनों डिटॉक्सिफिकेशन और पेट की समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। पहले इन तीनों चीजों को धूप में सुखाया जाता है, फिर इन्हें मिलाकर चूर्ण बनाया जाता है, जिसे त्रिफला (Triphala) कहते हैं। त्रिफला का चूर्ण बालों को स्वस्थ, मजबूत और घना बनाने के काम आता है। त्रिफला चूर्ण वजन (Triphala for Weight loss) भी घटाता है। जानें, त्रिफला चूर्ण के सेहत लाभ और इसे लेने के सही तरीके (Triphala benefits and how to take it in hindi) के बारे में यहां...
पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए आप त्रिफला का इस्तेमाल (Health benefits of Triphala churn in hindi) कर सकते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालकर पीने से पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। त्रिफला में मौजूद आंवला एक लैक्सेटिव होता है, जो पेट की समस्याओं से आपको बचाए रखता है।
त्रिफला में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो गैस्ट्रिक और पाचन तंत्र की समस्या को दूर रखते हैं। इससे रक्त संचार भी सुधरता है। शरीर को खनिज प्रदान करता है। त्रिफला से शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत होती है। इससे आप कम बीमार पड़ते हैं।
Triphala for Weight loss : वजन भी कम करता है त्रिफला, जानें कैसे करना चाहिए इस्तेमाल
त्रिफला में मौजूद लैक्सेटिव एजेंट कब्ज, सूजन और एसिडिटी से राहत दिलाता है। कब्ज से परेशान रहते हैं, तो रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच त्रिफला पाउडर को मिलाकर पिएं।
आजकल लोगों की जैसी लाइफस्टाइल होती जा रही है, उससे हृदय संबंधी समस्या लोगों में आम हो गई है। त्रिफला का चूर्ण रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है।