... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:33 PM IST
महीने के वो दिन जब आपको पीरियड्स होते हैं, डरावने सपने की तरह होते हैं। पेट में दर्द व अकड़न और थकान आपको इतना तंग करते हैं कि आप मजबूरन बिस्तर पकड़ लेते हैं। अक्सर ऐसे में महिलाएं पेन किलर खाती हैं ताकि दर्द से छुटकारा पाया जा सके। लेकिन आपको ये पेन किलर खाने की अब बिल्कुल ज़रूरत नहीं क्योंकि हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप घर में ही इस दर्द से छुटकारा पा सकती हैं।
इतना दर्द क्यों?
पीरियड्स के दौरान पेट के नीचे के भाग और कमर में दर्द होना एक आम समस्या है। इस दर्द का कारण प्रोस्टेग्लेंडाइन है। यह एक तरह का हार्मोन होता है, जो गर्भाशय के पास से निकलता है। ये हार्मोन डिलीवरी के दौरान भी सक्रिय होता है। इससे गर्भाशय की लाइनिंग बाहर निकलती है। साथ ही, गर्भाशय में इस दौरान खून की कमी होती है जिसकी वजह से मांसपेशियों को तकलीफ होती है। लेकिन, पीरियड्स के इस दर्द से आप कुछ आसान तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं।
आज़माएं ये घरेलू उपचार
1) रतालू से पीडियड्स में होने वाले दर्द में राहत मिलती है। इसमें मौजूद ऐन्टीस्पैज़्माडिक गुण दर्द को सहन करने लायक बना देते हैं।
2) पीडियड्स के दौरान जैसमीन फ्लेवर चाय पीने से पूरे शरीर व मन को शांति का अहसास होता है।
3) अपने नाश्ते में एक ग्लास दूध शामिल करें। कैल्शिम से पेट की ऐंठन व दर्द कम होता है। अगर आप दूध नहीं पीना चाहती तो लैक्टोड़ इन्टोलेरेंट 600 एमजी का सेवन करें।
4) पीरियड्स से पहले और बाद में पपीते का सेवन करें। पपीते में पपेन होता है जो कि इस दौरान फ्लो को नियंत्रित करता है।
5) गाजर न सिर्फ आपकी आंखों के लिए अच्छी होती है बल्कि ये पीरियड्स में भी मददगार साबित होती है। इस दौरान एक ग्लास गाजर का जूस पीने से आराम महसूस होता है।
6) एलोवेरा जूस में शहद मिलाकर पीने से पीरियड्स में होने वाला दर्द कम हो जाता है और फ्लो ठीक रहता है।
7) पीरियड्स के दौरान मीट और कैफीन से दूरी बनाए रखें। इनमें ऐसे तत्व होते हैं जो दर्द को बढ़ा सकते हैं।
8) गर्म पानी से नहाएं। पेट और पीठ पर पानी डालें और उस पर ध्यान लगाएं। साथ ही, हॉट वॉटर बैग से भी आराम मिलता है।
9) अपने पेट के पास लैवेंडर ऑयल लगाने से पेट दर्द व ऐंठन से 10-15 मिनट में ही आराम मिल जाता है।
10) अपने साथ अच्छा बर्ताव करना न भूलें। आराम करें, किताब पढ़ें, म्यूज़िक सुने या फिर दोस्तों के साथ बातचीत करें। अगर आप खुश होंगी तो आपका दिमाग दर्द से बेहतर तरीके से लड़ पाएगा।
कुछ ख़ास टिप्स
• ये ज़रूरी है कि पीरियड्स के दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ की जाए। इससे बेटा-एंड्रोफिन्स रिलीज़ होते हैं, जो कि आंतरिक ऑपिऑइड्स (आपका अपना ह्यूमन मॉर्फ़िन) होते हैं।
• पीरियड्स में ब्लॉटिंग होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आप पीरियड्स से कुछ वक्त पहले से नमक का सेवन कम कर दें तो इससे आपकी किडनी को अत्यधिक पानी निकालने में मदद मिलेगी।
• इस दौरान टाइट कपड़े न पहनें, ख़ासतौर पर कमर से टाइट कपड़े। वरना आपके पेट पर दबाव पड़ेगा और तकलीफ बढ़ेगी।
अगर आपको पीरियड्स के दौरान ऐसा दर्द हो रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ तो सावधान हो जाएं। हो सकता है आपको डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत हो क्योंकि इस दर्द का कारण फाइब्रॉड्स, पॉलिसाइस्टिक ओवेरियन सिंड्म, पेल्विक में सूजन आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।
मूल स्रोत: 10 natural remedies to reduce pain during your menstrual periods
अनुवादक: Shabnam Khan
चित्र स्रोत: Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।