
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 8, 2018 4:51 PM IST
चेचक या चिकन पॉक्स के दाग किसी के भी आत्मविश्वास को कम कर देते हैं। कुछ लोगों के लिए यह दाग उनकी पूरी ज़िंदगी को प्रभावित करने का कारण बन जाते हैं। अगर आपके आसपास किसी को इस बीमारी की समस्या रही है तो आपको पता होगा कि यह समस्या कितनी डरावनी और दुखदायक है। लोग कहते हैं कि चेचक के दाग कभी ठीक नहीं होते लेकिन वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके इन दागों से राहत पाने का काम कर सकते हैं। इन तरीकों के बारे में बताया इन्हें इस्तेमाल करने वाले लोगो नें।
1.शहद- यह मीठी चीज़ एक नैचुरल मॉश्चराइज़र है जो आपकी त्वचा को नया बनाती है और दाग-धब्बों को भी हल्का करती है। ‘मैंने शहद में केवल ओट्स मिलाए और दागों पर लगाकर आधे घंटे के लिए त्वचा पर रहने दिया और फिर ठंडे पानी से धो दिया। 2-3 दिनों तक मैंने यह नुस्खा अपनाया और देखा कि दाग-धब्बे हल्के हो रहे थे।’, अंकिता ने बताया।
2.नारियल पानी– कोकोनट वॉटर या नारियल पानी प्राकृतिक तरीके से आपकी त्वचा की रंगत निखारने का काम करता है। यह चेहरे की त्वचा में खून का बहाव सही रखता है जिससे आपकी त्वचा अच्छी तरह सांस ले पाती है और आपकी रंगत निखरती है। साथ ही नारियल पानी में मौजूद साइटोकाइन्स त्वचा को राहत देने और स्किन सेल्स को बनने में सहायता करते हैं।
‘रूई के फाहे को नारियल पानी में डूबोकर दागवाले स्थानों पर लगाएं। रातभर यूं ही लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से साफ करें।’, यह सलाह दी तान्या नें।
3.कोको बटर- त्वचा के लिए फायदेमंद कोको बटर में फैटी एसिड्स होते हैं जो त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम करते हैं और त्वचा के नुकसान को कम करते हैं। पूरबा ने बताया कि, ‘मेरी एक सहेली ने मुझे कोको बटर लगाने की सलाह दी और मैंने वैसा ही किया। मैंने तब तक कोको बटर लगाए रखा जब तक कि त्वचा में यह पूरी तरह समा न गया। मैंने दिन में 3-4 बार कोकोबटर जेल लगाया और मुझे फायदा हुआ।’,
4.पपीता- पपीता त्वचा को अच्छी तरह हाइड्रेट करने के साथ डेड स्किन और पपड़ी को हटाने का काम करता है और आपकी त्वचा निखरी हुई दिखायी देती है। ‘मैंने पपीते को मसलकर दूध के साथ मिक्स किया और चिकन पॉक्स के दागों पर लगाकर 5-10 मिनट तक रखा और ठंडे पानी से धो दिया। मेरी त्वचा बहुत ही नयी सी महसूस हो रही थी।’, निकिता ने बताया।
5.एलो वेरा- एलोवेरा जेल क्षतिग्रस्त स्किन सेल्स को दुरुस्त करता है और प्रभावित क्षेत्र पर सूजन, लाली और सूजन कम हो जाती है।
अनन्या ने चेचक में एलो वेरा के फायदे बताते हुए कहा, ‘ मैंने एलो के पत्ते काटे और ताज़ा एलो जेल को चेचक के दाग-धब्बों पर लगाया। मैंने जेल को त्वचा पर सूखने दिया और फिर ठंडे पानी से धो दिया। मैंने दिन में 3 बार यह नुस्खा दोहराया और जल्द ही फर्क दिखायी पड़ने लगा।